{"_id":"640ffeb5ea9b74bc0206bd43","slug":"maharashtra-palghar-man-killed-wife-and-went-to-work-surrendered-in-evening-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पत्नी की हत्या के बाद भी नौकरी करने गया युवक, शाम में किया आत्मसमर्पण!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पत्नी की हत्या के बाद भी नौकरी करने गया युवक, शाम में किया आत्मसमर्पण!
Tue, 14 Mar 2023 10:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:27 AM IST
सार
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी पत्नी की हत्या के बाद भी काम पर गया और पूरे दिन काम करने के बाद शाम में पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के वलाई पारा की है। जहां रहने वाले प्रभुनाथ रामगोपाल विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी अनिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
चरित्र पर शक के चलते गई महिला की जान
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपने काम पर गया और शाम में पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य मामले में मुंबई के मलाड में स्लम इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम की है, जिसके बाद इलाके में काला धुआं भर गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Maharashtra: घर में नकली नोट छाप रहा था आरोपी, पूछताछ में बताया- यूट्यूब वीडियो से सीखा
विज्ञापन