फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra man held for printing fake currency learnt from youtube videos

Maharashtra: घर में नकली नोट छाप रहा था आरोपी, पूछताछ में बताया- यूट्यूब वीडियो से सीखा

Fri, 03 Mar 2023 01:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 01:40 PM IST
सार

जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा। पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं। 

विज्ञापन
maharashtra man held for printing fake currency learnt from youtube videos
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह अपने घर में नकली नोट छाप रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो से नकली नोट छापना सीखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर के अनुसार, मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले का है। पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जलगांव जिले के कुसुम्बा गांव में स्थित अपने घर में नकली नोट छाप रहा है। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के घर पर छापा मारा और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी डेढ़ लाख रुपए की कीमत के नकली नोट छापकर उन्हें अन्य लोगों को उन्हें 50 हजार रुपए में बेच देता था। जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा। पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 9 मार्च को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच की जा रही है। आरोपी युवक छोटी राशि के नोट छापता था ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से एक लाख साठ हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी प्रिंटर, स्कैनर की मदद से सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट छापता था। आरोपी की पहचान राजेंद्र आढाव के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से कुली था। पिछले साल नवंबर में भी पुलिस ने एक आरोपी को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed