फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Not a son, a daughter was wanted, so an alcoholic father became a murderer

महाराष्ट्र: बेटा नहीं, बेटी चाहिए थी, इसलिए शराबी पिता बन गया कातिल 

Sat, 29 May 2021 09:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सावनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सावनेर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 29 May 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Not a son, a daughter was wanted, so an alcoholic father became a murderer
खापा पुलिस और आरोपी भजन

नागपुर जिले के खापा थाना क्षेत्र के एक गावं में पिता ने 'बेटा नहीं, बेटी चाहिए थी’ इस बात को लेकर अपने नवजात बच्चे सत्यम भजन कवरेती (1) की आंगन में पटक कर हत्या कर डाली। यह घटना 25 मई की रात वाकोडी गांव के श्मशान घाट के पास झोपड़पट्टी परिसर में करीब 9 बजे हुई।

विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी मथुरा करवेती से भजन (पति) शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने मना किया तो फिर वह मारपीट करने लगा और बोला मुझे ‘बेटा नहीं, बेटी चाहिए थी’। यह कहते हुए अपने बेटे सत्यम को उठाकर घर के आंगन में बाहर पहुंचा और वहां रखे पत्थर पर पटक-पटक कर मार दिया और फिर झूले में सुला दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घटना का पता चलने पर गांव के सरपंच ने इसकी जानकारी खापा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर लाया गया। जहां पोस्टमार्टम नहीं होने से नागपुर के मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, झाड़ियों में छिपे आरोपी भजन को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने पत्नी मथुरा भजन कवरेती (32) की शिकायत के बाद आरोपी को भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी 7 साल पूर्व वाकोडी गांव में आया था मजदूरी करने 
आरोपी गत 7 साल पूर्व वाकोडी गांव में मजदूरी करने आया था। नशे का आदी होने से उसकी पहले दो पत्नी भाग गई। यह आरोपी की तीसरी पत्नी है। मोहल्ले में चर्चा के अनुसार आरोपी पत्नी पर शक करता था। शक के चक्कर में ही उसने बेटे की हत्या करने की चर्चा है। पीआई अजय मानकर के मार्गदर्शन में पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed