फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde resigns, asked by Governor to serve at caretaker CM for the time bein

Maharashtra: CM शिंदे का इस्तीफा; महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार, नाम पर फैसला आज रात या कल सुबह

Tue, 26 Nov 2024 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2024 11:32 AM IST
सार

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। महायुति नेता एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे और दिल्ली जाएंगे और फिर निर्णय लिया जाएगा। सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।

विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde resigns, asked by Governor to serve at caretaker CM for the time bein
Eknath Shinde - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बरकार है। अभी तक किसी नेता के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, अगले सीएम के चुनाव तक एकनाथ शिंदे बतौर कार्यवाहक सीएम पद की जिम्मेदारियां संभालेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन

 

इस बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि इस मुद्दे पर मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार लेंगे।

शिवसेना प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, शिंदे, फडणवीस और अजित पवार शाम को मिलेंगे। इस दौरान विस्तार से चर्चा के बाद उचित फैसला लिया जाएगा। मीडिया को इस बारे में आज रात या बुधवार सुबह तक बता दिया जाएगा। इससे पहले दिन में शिरसाट ने कहा था कि चूंकि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़े गए थे, इसलिए लोगों में आम धारणा है कि उन्हें ही मुख्यमंत्री रहना चाहिए।


देवेंद्र फडणवीस को मिल सकती है जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महायुति में भाजपा को सीएम पद देने पर सहमति बन गई है और भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही शिवसेना और राकांपा गुट से भी एक-एक डिप्टी सीएम होगा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान चल रही है। दरअसल शिवसेना एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाने की मांग कर रही है। शिवसेना महाराष्ट्र में भी बिहार फार्मूला लागू करने की मांग कर रही है, जहां भाजपा ने ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद नीतीश कुमार को सीएम बनाया है। शिवसेना के सात सांसद भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। इसे शिवसेना द्वारा दबाव की राजनीति करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। 



सीएम के नाम का एलान 30 नवंबर को हो सकता है
वहीं शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता संजय पांडुरंग शिरसाट ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि राज्य के नए सीएम का एलान 30 नवंबर यानी शनिवार को किया जाएगा। पहले ऐसी खबरें आ रहीं थी कि मंगलवार शाम तक ही सीएम के नाम का एलान हो सकता है, लेकिन अब शिवसेना विधायक के बयान से साफ है कि महायुति में सीएम पद पर दावे को लेकर खींचतान जारी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे अगर सीएम नहीं बनते हैं तो वे डिप्टी सीएम का पद भी नहीं लेंगे और अपनी जगह पार्टी के ही किसी नेता को डिप्टी सीएम बना सकते हैं। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, ये अभी तय नहीं है। 

ऐसे रहे परिणाम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य की 288 सीटों में से 234 सीटों पर कब्जा कर लिया। इनमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed