फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates two killed one injured in thane road accidents

Maharashtra: ठाणे में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 01 Mar 2023 10:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 10:00 AM IST
सार

आरडीएमसी के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि शहर के घोडबंदर रोड के मानपाड़ा इलाके में बुधवार तड़के करीब तीन बजकर तीन मिनट पर घटना हुई, जब एक कार चालक ने वाहन से पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार बिजली के खम्भे से टकरा गई।

विज्ञापन
maharashtra news updates two killed one injured in thane road accidents
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि शहर के घोडबंदर रोड के मानपाड़ा इलाके में बुधवार तड़के करीब तीन बजकर तीन मिनट पर घटना हुई, जब एक कार चालक ने वाहन से पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार बिजली के खम्भे से टकरा गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, आरडीएमसी की टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कार सवार दोनों लोगों को वाहन से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मुंबई के मुलुंड निवासी पदम मेंगानी (25 वर्षीय) को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत
उल्हासनगर के मध्य पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक दूसरी दुर्घटना मंगलवार की देर रात करीब एक बजे हुई। उल्हासनगर टाउनशिप में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल यात्री अफसर शेख की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार एक पेड़ से टकराई। 
 
अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed