फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates today mumbai police crime politics of state

Maharashtra: रोहित पवार को क्लीन चिट, कोर्ट ने कहा- जब मुख्य केस ही बंद, तो ईडी की कार्रवाई का आधार नहीं

Wed, 22 Apr 2026 02:40 PM IST
Nitin Gautam पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Wed, 22 Apr 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates today mumbai police crime politics of state
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
2006 के मालेगांव विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें मामले से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे इस केस में एक अहम मोड़ आ गया है। अदालत के आदेश के अनुसार, प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को बरकरार रखने का पर्याप्त आधार नहीं पाया गया, जिसके चलते आरोप निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


सरकारी ठेके दिलाने का झांसा देकर सात लोगों से 91 लाख रुपये ठगे
सरकारी विभागों में काम का ठेका दिलाने का झांसा देकर सात लोगों से करीब 91 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मराठवाड़ा के नांदेड़ निवासी सतीश कदम के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता हनुमंत वडजे ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें और छह अन्य लोगों को शहरी विकास तथा सामाजिक न्याय विभाग में काम दिलाने का वादा कर लगभग 91 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह ठगी 2024 से 2026 के बीच की गई। आरोपी ने नकद और बैंक खातों में रकम जमा करवाई। हालांकि, उसने आंशिक रूप से कुछ पैसे वापस भी किए थे। आरोपी द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने मरीन ड्राइव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।


 

मुंबई : सिग्नल में गड़बड़ी से एक ही पटरी पर आई दो ट्रेनें, स्टेशन मास्टर निलंबित

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन के बाहर मंगलवार को सिग्नल में गड़बड़ी के कारण एक लोकल ट्रेन गलत पटरी पर चली गई और निर्धारित प्लेटफॉर्म के बजाय दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर मुड़ गई। मोटरमैन की सतर्कता से ट्रेन की टक्कर होने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सिग्नल में गड़बड़ी के कारण सीएसएमटी के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सीएसएमटी से बदलापुर जाने वाली ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर चार के बजाय गलती से पांच पर जाने का सिग्नल दे दिया गया। इसके चलते ट्रेन गलत रूट पर चली गई और प्लेटफॉर्म पर पहले से खड़ी एक अन्य लोकल ट्रेन से करीब 270 मीटर पहले रुकी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घटना दोपहर बाद 3.40 बजे हुई, जिससे मुख्य लाइन पर संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बाद में ट्रेन को पीछे करके सही मार्ग पर लाया गया, जिसके बाद सेवाएं बहाल कर दी गई।

रोहित पवार को क्लीन चिट, कोर्ट ने कहा- जब मुख्य केस ही बंद, तो ईडी की कार्रवाई का आधार नहीं

मुंबई की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी, शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार को बड़ी राहत देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि इस मामले के मूल अपराध में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, इसलिए प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का अब कोई कानूनी आधार नहीं रह जाता है। हालांकि, अदालत ने भविष्य में ईडी के लिए अन्य कानूनी रास्ते खुले रखने की बात भी कही है, लेकिन फिलहाल रोहित पवार के लिए यह एक बड़ी कानूनी जीत मानी जा रही है।

महाराष्ट्र को बड़ी सौगात: दौड़ेगी नई मेट्रो और बनेंगे तीन नए एक्सप्रेसवे, मुंबई और विदर्भ के लिए खुशखबरी

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की तरक्की के लिए बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है। मुंबई मेट्रो लाइन 5-ए को हरी झंडी मिल गई है, जिससे ठाणे, भिवंडी और कल्याण के करीब 69 लाख लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से यात्रा का समय आधा रह जाएगा। साथ ही, नासिक में होने वाले 2027 कुंभ मेले की तैयारियों के लिए भी 1,063 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।

विदर्भ क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए तीन नए एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया गया है। नागपुर-गोंदिया, भंडारा-गढ़चिरौली और नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। इन सड़कों के बनने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन सभी प्रोजेक्ट्स को अगले 6 वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed