फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates today 29 November, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi

Maharashtra Update: बच्चे का गलत इलाज करने के बाद पिता को गुमराह करने का आरोप, छह डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Updates today 29 November, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी अस्पताल के छह डॉक्टरों के खिलाफ एक बच्चे के पिता को गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी डॉक्टरों ने सबूतों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पांच साल के बच्चे को 26 अप्रैल को शहर के सुतगिरनी इलाके के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे की उसी दिन अस्पताल में सर्जरी हुई थी। करीब 10 दिनों तक इलाज कराने के बाद छह मई को बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन

लड़के के पिता अविनाश अघव ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में गलत इलाज के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सबूत नष्ट कर दिए गए और इलाज संबंधी कागजात भी उन्हें नहीं दिए गए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल पर 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच परिसर की सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अर्जुन पवार, शेख इलियास, अजय काले, अभिजीत देशमुख, तुषार चव्हाण और नितिन अधाने के खिलाफ लापरवाही से मौत और सबूतों को नष्ट करने के लिए बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस विज्ञप्ति में बच्चे की मौत और डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बीच के समय अंतराल के बारे में नहीं बताया गया है।

Trending Videos

ठाणे जिले में वेश्यावृत्ति का कारोबार करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज, एक को बचाया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का कारोबार करने का मामला दर्ज किया है। साथ ही एक को उसके चंगुल से मुक्त कराया है।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी शहर की पुलिस ने बुधवार को हनुमान टेकड़ी इलाके के एक कमरे पर छापा मारा, जहां उन्हें 22 वर्षीय नेपाली महिला मिली, जिसका आरोपी शोषण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नेपाल का रहने वाला है और वह युवती को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए भारत लाया था।

उन्होंने बताया कि बचाई गई 22 साल की महिला को मुंबई के बाहरी इलाके उल्हासनगर में एक महिला पुनर्वास गृह में  भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 20 लाख रुपये की ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (एसपी) से भूमि सौदे को लेकर 20 लाख रुपये की कथित तौर पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महात्मा फुले चौक पुलिस को दी अपनी शिकायत में पूर्व अधिकारी ने कहा कि उसने दिसंबर 2018 और जनवरी 2024 के बीच पैसे खर्च किए। आरोपियों में एक दंपती, उनका नौकर और व्यक्ति का बहनोई शामिल है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कुछ जमीन खरीदने के लिए आरोपी के संपर्क में था। आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये लिए और मालिकाना हक मंजूरी का एक मनगढ़ंत दस्तावेज पेश किया। पूर्व एसपी को जब यह महसूस हुआ कि दस्तावेज फर्जी है तो शिकायतकर्ता ने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपियों पर पुलिस अधिकारियों सहित कुछ और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का संदेह है।

महाराष्ट्र: सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ देने के आदेश को वापस
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड को मजबूत बनाने के लिए दस करोड़ रुपये देने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। राज्य की मुख्य सचिव सुजाता ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed