फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates mumbai pune nagpur politics crime govt and other today news hindi

Maharashtra: कूरियर से सोने की तस्करी की नई कोशिश नाकाम, 2.89 करोड़ का सोना जब्त; दो गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates mumbai pune nagpur politics crime govt and other today news hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कूरियर के जरिये सोने की तस्करी की एक नई कोशिश को नाकाम कर दिया है। डीआरआई ने रियाद से मुंबई के इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल पहुंचे एक कूरियर पार्सल से विदेशी मूल का 1.815 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 2.89 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह सोना मांस पीसने की मशीन (मीट ग्राइंडर) के अंदर बेहद चालाकी से छिपाया गया था।
विज्ञापन


कूरियर पार्सल की गहन जांच और मीट ग्राइंडर को खोलने के बाद डीआरआई अधिकारियों ने मशीन के अंदर लगे गियर को तोड़ा। इसके भीतर अलग-अलग आकार के सोने के 32 कटे हुए टुकड़े छिपाकर रखे गए थे। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत कुल 1,815 ग्राम सोना और उसे छिपाने में इस्तेमाल की गई मीट ग्राइंडर मशीन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक व्यक्ति कूरियर पार्सल लेने वाला था, जबकि दूसरे व्यक्ति ने शिपमेंट की मंजूरी के लिए दस्तावेजों के केवाई की व्यवस्था की थी। डीआरआई ने कहा कि यह मामला दिखाता है कि सोने की तस्करी करने वाले गिरोह जांच से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि वह तस्करी के नए तरीकों को उजागर करने, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और देश की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे: फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी के मामले में दो पर मामला दर्ज
ठाणे में दो आरोपियों पर वित्तीय योजनाकार को 49.35 लाख रुपये का फर्जी जमीन दस्तावेज दिखाकर ठगने का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने दिसंबर 2015 से जुलाई 2023 के बीच बनाए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शिकायतकर्ता राजेश जाधव (34) को निर्माण साझेदारी में फंसा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बीड सरपंच हत्याकांड मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट 15 दिन में आने की उम्मीद
बीड जिले के माजलगांव तालुका के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े मामले में अहम साक्ष्य बने एक लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट अगले 15 दिनों में मिलने की संभावना है। अभियोजन पक्ष ने 23 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान अदालत को यह जानकारी दी। यह मामला दिसंबर 2024 में हुई उस सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है, जिसने देशभर में आक्रोश पैदा किया था।

सुनवाई के दौरान सहायक लोक अभियोजक बालासाहेब कोल्हे ने एमसीओसीए कोर्ट के जज वी.एच. पाटवडकर को बताया कि लैपटॉप को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्राप्त हो जाएगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 फरवरी तय की है।

अभियोजन के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण कर उन्हें यातनाएं दी गईं और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उन्होंने पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश का विरोध किया था, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

इधर, मामले के आरोपी विष्णु चाटे, जो फिलहाल लातूर जेल में बंद है, ने बीड जिला जेल में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। बचाव पक्ष का कहना है कि अभियोजन ने अब तक इस आवेदन पर अपना जवाब दाखिल नहीं किया है, जबकि अभियोजन का तर्क है कि यह विषय अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed