फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates court acquits three autorickshaw drivers in attempt to murder case

महाराष्ट्र: हत्या के प्रयास के मामले में तीन ऑटोरिक्शा चालक बरी; मंदिर में चोरी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

Sun, 14 May 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 May 2023 11:07 PM IST
सार

ठाणे की जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में तीन ऑटोरिक्शा चालकों को बरी कर दिया। ये सभी साल 2012 में दंगा करने और एक कार्यकर्ता की हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे थे।

विज्ञापन
maharashtra news updates court acquits three autorickshaw drivers in attempt to murder case
कोर्ट का आदेश। - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक)

विस्तार

ठाणे की जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में तीन ऑटोरिक्शा चालकों को बरी कर दिया। ये सभी साल 2012 में दंगा करने और एक कार्यकर्ता की हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे थे।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शेटे ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा है। आदेश की एक प्रति रविवार को उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि पीड़ित ठाणे के मीरा रोड इलाके में ऑटो रिक्शा के किराए का मुद्दा उठाता था। इसलिए तीन ऑटो रिक्शा चालकों ने 11 अक्टूबर, 2012 को कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला किया। बचाव पक्ष ने दावा किया कि तीनों अपराध में शामिल नहीं थे और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था।
विज्ञापन


न्यायधीश ने कहा, अभियोजन पक्ष ने कथित अपराध के पीड़ित राकेश सरावगी से पूछताछ की।  साक्ष्य के अवलोकन पर उन्होंने उपस्थित अभियुक्तों की पहचान नहीं की है। उनकी गवाही से पता चलता है कि अपराध स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी और वह गिर गए और घायल हो गए। गवाह ने अदालत में मौजूद किसी भी आरोपी की पहचान नहीं की है। इस प्रकार, पीड़ित की गवाही अभियोजन पक्ष के लिए किसी काम की नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अदालत के आदेश में कहा गया है, ठोस और पर्याप्त सबूतों के अभाव में अभियोजन पक्ष  के गवाहों के बारे में कहा जा सकता है कि वे कथित आरोप को छोड़कर किसी भी आरोप को साबित करने में विफल रहे हैं। न्यायाधीश ने कहा, इस प्रकार में सभी बिंदुओं का नकारात्मक जवाब देने के लिए मजबूर हूं। 

पालघर: मंदिर में नकदी लूट के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, पालघर जिले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने पुजारी को टक्कर मारने और पास में खड़ी फर्नीचर और कार में आग लगाने के बाद एक मंदिर से नकदी लूट ली थी। जिला पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवदकर ने कहा कि दोनों की पहचान कर ली गई है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बोईसर में साईबाबा मंदिर के पुजारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो लोग 12 मई को तड़के करीब तीन बजे मंदिर में घुस आए। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुजारी को लात मारी और छह कुर्सियों में आग लगा दी और करीब 20,000 रुपये से भरा कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए।

छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि मुंबई शहर में बनाई जा रही महत्वाकांक्षी तटीय सड़क का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी महाराज की 366वीं जयंती मनाने के लिए यहां गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, तटीय सड़क मुंबई की जीवन रेखा है और हम इसका नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखने जा रहे हैं। हम इस सड़क पर संभाजी महाराज की प्रतिमा भी बनाएंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा बनाई जा रही तटीय सड़क में दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव क्षेत्र को मौजूदा बांद्रा वर्ली सी लिंक के माध्यम से पश्चिमी उपनगर कांदिवली से जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे मुंबई के उत्तर की ओर जाने वाले यातायात में आसानी होने की उम्मीद है। इससे पहले, दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार से तटीय सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का अनुरोध किया था।

भिवंडी में ऑटोरिक्शा चालक पर दरांती से हमला 
ठाणे जिले के भिवंडी शहर में मामूली बात पर कुछ लोगों ने एक ऑटोरिक्शा चालक ( 26 वर्षीय) पर दरांती से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 12 मई की घटना के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक और कुछ लोगों के बीच उस समय बहस हो गई जब उसने अपने दोस्त पर हमला करने को लेकर उनका विरोध किया, जिसके कारण हमला हुआ। आगे की जांच जारी है।

बाइक-ऑटो की टक्कर में छह गंभीर रूप से घायल  
 महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दोपहिया और एक ऑटोरिक्शा की टक्कर में कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात वाडा-मनोर मार्ग पर पाली गांव में हुई थी। पुलिस के अनुसार, तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से साहापुर से विक्रमगढ़ से एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से उनका दोपहिया वाहन टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारण मोटरसाइकिल पर सवार लोगों और ऑटो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं और दोनों वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद घायलों को पहले स्थानीय स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मुंबई में डीआरआई ने 24 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में (डीआरआई) ने 1.2 करोड़ विदेशी सिगरेट जब्त की है, जिनका बाजार में अनुमानित मूल्य 24 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई ने कहा कि भारतीय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण इस तरह की सिगरेट को भारत में आयात करने पर पाबंदी है। इसमें बताया गया है कि विशेष सूचना के आधार पर प्रतिबंधित सामग्री को एक कंटेनर से जब्त किया गया जिसे मंजूरी के लिए संभवत: अर्शिया फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन’ (एफटीडब्ल्यूजेड) भेजा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed