फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates 20 acquitted in 2014 murder case Three boys drown in pond Chandrapur

Maharashtra: मोहसिन की हत्या के मामले में हिंदू नेता समेत 20 लोग बरी, आरोपियों की पहचान करने में विफल रहे गवाह

Fri, 27 Jan 2023 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

हडपसर इलाके में देवी-देवताओं की विरूपित तस्वीरों से गुस्साई भीड़ ने 2 जून 2014 को आईटी पेशेवर मोहसिन शेखर पर  पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Maharashtra news updates 20 acquitted in 2014 murder case Three boys drown in pond Chandrapur
court Order

विस्तार

पुणे की एक अदालत ने मोहसिन शेख नाम के युवक की हत्या के मामले में दक्षिणपंथी हिंदू संगठन के एक नेता समेत बीस आरोपियों को शुक्रवार को बरी कर दिया। शेख की हत्या साल 2014 में कर दी गई थी। 

विज्ञापन


हडपसर इलाके में देवी-देवताओं की विरूपित तस्वीरों से गुस्साई भीड़ ने 2 जून 2014 को आईटी पेशेवर मोहसिन शेखर पर (28 वर्षीय) पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में हिंदू राष्ट्र सेना (एचआरएस) के नेता धनंजय देसाई समेत बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


देसाई के वकील मिलिंद पवार ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस बी सालुंके ने एचआरएस नेता समेत 20 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। पवार ने कहा कि बचाव पक्ष ने सफलतापूर्वक दलील दी कि जब हत्या की घटना हुई, उस समय देसाई एक अन्य मामले में जेल में थे। उन्होंने कहा कि हत्या या उसके तुरंत बाद हुए दंगों में देसाई की कोई भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने कहा कि मामले के गवाहों ने पूरी घटना बताई लेकिन वे मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों की पहचान करने में विफल रहे। देसाई को हत्या के कुछ दिनों बाद गिरफ्तार किया गया था और जनवरी, 2019 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

तालाब में मृत मिले तीन बच्चे
चंद्रपुर जिले के एक गांव के तालाब में तैरते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गडचांदूर उपमंडल पुलिस कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को कोरपाना तहसील के अवारपुर गांव में हुई और शुक्रवार को तालाब से शव निकाले गए।

उन्होंने बताया कि पारस दीपे, दर्शन शंकर और अर्जुन सिंह सभी की उम्र 10 साल थी और वे जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर कोरपाना के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र थे। अधिकारी ने बताया कि ये लड़के गांव में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद खेलने के लिए तालाब गए थे और तैरने के लिए पानी में उतरे थे।

शाम को जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि तालाब के बगल में लड़कों के जूते और कपड़े मिले हैं।

कर्मचारियों पर हमले के आरोप में पांच गिरफ्तार
ठाणे में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने और चार घंटे से अधिक समय तक मालगाड़ी के मार्ग को रोकने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डोंबिवली रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार देर रात एक बजे जुचंद्र और चंद्रपाड़ा के बीच हुई, जब मालगाड़ी को गुजरने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, 'रेलवे कर्मचारी उस समय इस खंड पर रखरखाव कार्य में लगे हुए थे। सात आरोपी कार और बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग को बंद देखकर रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के कुछ जवानों के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद वे पटरियों पर बैठ गए और चार घंटे तक एक मालगाड़ी को रोके रखा। कुछ समय बाद उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि समूह में शामिल एक महिला और पुरुष फरार हो गए।  सभी सातों पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 
 

16 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुंबई के डिंडोशी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक पर 16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। अधिकारियों ने बताया, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे। आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को गोरेगांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 

पत्नी को जलाकर मारने वाले फायरमैन को उम्रकैद

मुंबई की एक सत्र अदालत ने छह साल पहले मुलुंड में दहेज के लिए अपनी पत्नी को आग लगाकर मौत के घाट उतारने के मामले में 33 वर्षीय पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए बी शर्मा ने आरोपी लखन गायकवाड़ को भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या और अपनी पत्नी के साथ क्रूरता के अपराध का दोषी पाया। आरोपी ने अक्टूबर 2017 में अपनी पत्नी पर थिनर डालकर आग लगा दी और उसकी हत्या कर दी। गायकवाड़ को घटना के एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed