फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news update Sub Divisional Officer nabbed taking Rs 40 lakh bribe in Nashik

Maharashtra: 40 लाख घूस लेते SDO गिरफ्तार; बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत, गुस्साए लोगों ने वनकर्मियों को पीटा

Thu, 29 Jun 2023 03:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 03:58 AM IST
सार

एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, अपार ने पनी कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान गैर-कृषि (एनए) अनुमति नहीं लेने के लिए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने शिकायतकर्ता को संयंत्र में उत्पादन बंद करने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
Maharashtra news update Sub Divisional Officer nabbed taking Rs 40 lakh bribe in Nashik
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक व्यापारी से 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एक सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉ. नीलेश अपार (37) प्रथम श्रेणी का सरकारी कर्मचारी है और डिंडोरी में एसडीओ के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, अपार ने कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान गैर-कृषि (एनए) अनुमति नहीं लेने के लिए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने शिकायतकर्ता को संयंत्र में उत्पादन बंद करने के लिए भी कहा था। अपार ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मान-मनौव्वल के बाद 40 लाख रुपये लेने पर वह सहमत हुआ था।
विज्ञापन


बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत 
एक वन अधिकारी और दो गार्ड बुधवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब स्थानीय निवासियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। कर्मचारी एक बाघ को पकड़ने के लिए उनके गांव पहुंचे, जिसने कुछ घंटे पहले एक ग्रामीण को मार डाला था। उन्होंने बताया कि हमले में घायल सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और दो वन रक्षकों का नागपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। भंडारा के पौनी तहसील के खतखेड़ा गांव में एक बाघ ने 52 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला, जिसकी पहचान ईश्वर मोटघरे के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि जब कुछ वन अधिकारी और अन्य कर्मचारी जानवर को पकड़ने के लिए वहां पहुंचे, तो गुस्साए स्थानीय लोगों ने एसीएफ और दो वन रक्षकों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ को किया गया बेहोश  
उन्होंने बताया कि घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र वन विभाग ने बाघ को बेहोश कर दिया और उसे नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र भेज दिया गया। उप वन संरक्षक (डीसीएफ) की ओर से मृतक के परिवार को 30 हजार रुपये नकद और 9.70 लाख रुपये का चेक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed