Maharashtra: मुंबई में तेज रफ्तार एसयूवी ने महिला को कुचला; सलमान के घर पर फायरिंग के आरोपी ने मांगी सुरक्षा
आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था।
विस्तार
मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है। मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी। तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था।
इस बीच 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में जेल में बंद आरोपी ने सुरक्षा की मांग की है। जेल में बंद आरोपी विक्की गुप्ता के वकील ने बताया कि विक्की गुप्ता और सागर पाल ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया है। उनका कहना है कि उन्हें डी कंपनी की ओर से धमकाया जा रहा है। आरोपियों ने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी है। विक्की गुप्ता और सागर पाल का आरोप है कि सलमान खान के किसी गैंगस्टर से संबंध हैं, शायद वह आरोपियों को मरवाना चाहते हैं। हमने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र और बिहार सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है।
#WATCH | Mumbai: Firing incident outside actor Salman Khan's house on April 14
— ANI (@ANI) September 4, 2024
Jailed accused Vicky Gupta's lawyer says, "Vicky Gupta and Sagar Pal have given an application to the authorities for protection of their lives. They say that they are being threatened by D Company.… pic.twitter.com/yovDNYyJ9c
राष्ट्रपति मुर्मू ने लातूर में ‘विश्वशांति बुद्ध विहार’ का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में ‘विश्वशांति बुद्ध विहार’ का बुधवार को उद्घाटन किया। मुर्मू सोमवार से महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वह बुधवार को सुबह नांदेड़ पहुंचीं, जहां से उन्होंने उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उदगीर की उड़ान भरी। बुद्ध विहार के उद्घाटन के बाद वहां प्रार्थना की गई।
अधिकारियों ने बताया कि ‘विश्वशांति बुद्ध विहार’ में स्थापित बुद्ध की प्रतिमा का वजन 520 किलोग्राम और ऊंचाई 10.5 फुट है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह अस्वस्थ हैं और मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, उदगीर में 1.15 हेक्टेयर भूमि पर बुद्ध विहार स्थापित किया गया है और लगभग 1200 लोग एक साथ यहां आ सकते हैं।
इस दौरान राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ महिलाओं को वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करती है।
ठाणे में ट्रक फ्लाईओवर से गिरा, पांच घंटे तक यातायात प्रभावित
ठाणे शहर के व्यस्त घोड़बंदर रोड पर बुधवार सुबह एक ट्रक फ्लाईओवर से गिर गया, जिसके बाद पांच घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 7.30 बजे पाटलीपाड़ा इलाके में हुई, जब 34 टन रसायन से लदा ट्रक न्हावा शेवा से हरियाणा के बावल जा रहा था। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं हैं और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने रसायन (पैराफॉर्मलडिहाइड) के कारण आंखों में जलन की शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह गंभीर नहीं है। इससे पहले मंगलवार को एक दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात 11 घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा था।
ठाणे: रिश्वतखोरी के मामले में प्रधानाध्यापिका और लिपिक गिरफ्तार
ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका और एक कनिष्ठ लिपिक (जूनियर क्लर्क) को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक छात्र को स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 800 रुपये की रिश्वत ली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आरोपियों ने छात्र को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उसके माता-पिता से 1000 रुपये की मांग की। लेकिन बाद में 800 रुपये लेने पर सहमत हुए। माता-पिता की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की और मंगलवार क्लर्क को उस समय पकड़ लिया, जब वह शिकायतकर्ता से पैसे ले रहा था। अधिकारी ने बताया कि बाद में प्रधानाध्यापिका को भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
ठाणे: युवती का पीछा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर एक युवती का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे की रहने वाली छात्रा (21 वर्षीय) सोमवार दोपहर टिटवाला रेलवे स्टेश के प्लेटफॉर्म से नीचे ऊतर रही थी, तभी निखिलेश रमेश हरद ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और गलत टिप्पणियां कीं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि स्टेशन परिसर से बाहर निकले के बाद भी वह उसका पीछा करता रहा।
महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक युवती (18 वर्षीय) के घर में घुसकर उस पर तेजाब पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नासिक जिले के मालेगांव के इस्लामाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे यह घटना हुई। घटना में युवती के माता-पिता भी घायल हो गए। जब तीनों सो रहे थे तो व्यक्ति घर में घुसा और युवती पर तेजाब फेंक दिया। भागने से पहले उसने युवती के माता-पिता पर भी तेजाब फेंका। तीनों पीड़ितों को मालेगांव के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर की पहचान और संभावित इरादे अभी तक ज्ञात नहीं हैं और युवती का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। मालेगांव किला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 124 (1) (तेजाब का इस्तेमाल कर जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 333 (हमले की तैयारी के बाद घर में घुसना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ठाणे: वरिष्ठ नागरिक पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
गोमांस ले जाने के शक में ट्रेन में एक वरिष्ठ नागरिक पर हमला करने के मामले में बुधवार को ठाणे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि सुरेश जाधव (19 वर्षीय) को यहां मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसने उसे छह सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि जाद को ठाणे जिले के दिवा से पकड़ा गया। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी अशरफ अली सैय्यद हुसैन (72 वर्षीय) पर 28 अघस्त को धुले-मुंबई सीएसएमटी एक्स्प्रेस में एक समूह ने हमला किया था।