फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and updates today Politics Crime and Other incidents importance in hindi

Maharashtra Updates: मुंबई के कुर्ला में अचानक भड़की आग में समाईं कई दुकानें, दमकल ने चार घंटे बाद पाया काबू

Mon, 13 Oct 2025 08:02 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Oct 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra News and updates today Politics Crime and Other incidents importance in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित कुर्ला सीएसटी रोड पर एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। बताया गया है कि आग देर रात करीब 2.30 बजे लगी इसकी चपेट में आकर कई दुकानें एक के बाद एक जल गईं। दमकल की गाड़ियों को इस आग को बुझाने के लिए चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि फिलहाल इलाके में कूलिंग अभियान चलाया जा रहा है। आग के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक विधायक को ब्लैकमेल कर उनसे जबरन वसूली करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे शहर की पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहन ज्योतिबा पवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3) (जबरन वसूली) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (वागले एस्टेट) प्रशांत कदम ने यह जानकारी दी।

बताया गया है कि पुलिस ने पहले एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच के बाद पवार पर ध्यान केंद्रित किया और उसे कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक महिला बनकर विधायक को अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों सहित कई चैट संदेश भेजे, उन्हें ब्लैकमेल किया और 5-10 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि एक जांच दल ने तकनीकी जानकारी और अपराधी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की और पाया कि वह कोल्हापुर का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीयता स्थापित करने और विधायक को यह विश्वास दिलाने के लिए कि वह एक महिला के साथ बातचीत कर रहा था, आरोपी ने विधायक को अपनी बहन के आधार कार्ड की तस्वीर भेजी। उन्होंने कहा, "इसमें केवल एक ही व्यक्ति शामिल था और न तो आरोपी की बहन और न ही कोई अन्य महिला अपराध में शामिल थी।" उन्होंने आगे बताया कि पवार की विधायक से जान-पहचान कोल्हापुर में उनके निर्वाचन क्षेत्र में रहने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर में रेलवे सुरक्षा बल ने करोड़ों रुपये की सोना और चांदी जब्त की
नागपुर में रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर–इटवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान के दौरान 3.37 करोड़ रुपये की सोना और चांदी जब्त की है। डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दीप चंद्र आर्या के निर्देशन में गठित विशेष टास्क फोर्स ने दिवाली और बिहार चुनाव के दौरान कीमती सामान, पटाखे और नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए यह कार्रवाई की।

11 अक्तूबर को आरपीएफ अधिकारियों ने गोंदिया के 55 वर्षीय नरेश पंजवानी को रोककर जांच की तो उनके पास से 2.68 किलोग्राम सोने के आभूषण और 7.44 किलोग्राम चांदी बरामद हुई। इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। जब्त की गई सोना-चांदी और आरोपी को आगे की जांच के लिए नागपुर के राजस्व जांच निदेशालय (DRI) को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed