फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news and updates Threat call Reserve Bank of India Poll Authorities seize Gold news in hindi

Maharashtra Updates: RBI को आया धमकी भरा कॉल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस; नागपुर में 14.5 करोड़ का सोना जब्त

Sun, 17 Nov 2024 10:00 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 17 Nov 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra news and updates Threat call Reserve Bank of India Poll Authorities seize Gold news in hindi
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को धमकी भरा फोन आया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह फर्जी फोन कॉल आरबीआई के कस्टमर केयर विभाग को किया गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई भी तेज कर दी है। इसी के तहत नागपुर में 14.5 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोने की यह खेप गुरुवार को विमान के जरिए नागपुर पहुंची थी। इसे अमरावती ले जाया जा रहा था, लेकिन शनिवार को ही अधिकारियों ने इसे अंबाजारी से वादी जाते हुए रोक लिया। 

जब्त किया गया सोना जेवरात और बिस्किट के रूप में है। इसे गुजरात की एक फर्म सीक्वल लॉजिस्टिक की तरफ से भेजा गया था। फिलहाल सोने को अंबाजारी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। जांच में सामने आया कि सीक्वल लॉजिस्टिक्स ने आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में सोना ले जाने के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चेन-स्नेचिंग गिरोह पर मकोका के तहत मामला दर्ज
नवी मुंबई पुलिस ने डकैतों और चेन स्नैचरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के कड़े प्रावधानों को लागू किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 23 से 26 अक्तूबर के बीच नवी मुंबई के कई इलाकों में चेन-स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने कुछ टीमें बनाईं और तकनीकी जानकारी का उपयोग करके मामलों की जांच की। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 40 से 45 हाउसिंग सोसाइटियों के साथ-साथ गेस्ट हाउसों में भी तलाशी ली। पुलिस ने इसके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नवी मुंबई के रहने वाले 19 से 27 वर्ष की आयु के चार लोगों को पकड़ा और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (डकैती) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

प्लास्टिक के जार में फंसा कुत्ते का सिर, बचाया गया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवारा कुत्ते की जान बचा ली गई है। उसका सिर करीब एक सप्ताह से प्लास्टिक के जार में फंसा हुआ था। यह जानकारी रविवार को एक पशु कल्याण निकाय के प्रतिनिधि ने दी। डोंबिवली शहर के पास एक आवासीय सोसायटी में पानी की तलाश करते समय कुत्ते का सिर जार में फंस गया था। स्थानीय निवासी काईद कछवाला ने कुत्ते की दुर्दशा देखी और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्लांट एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (पीएडब्ल्यूएस) से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed