{"_id":"652a56a8ee88ab7e8d00e29a","slug":"maharashtra-news-and-updates-man-booked-for-posting-objectionable-video-about-sc-st-communities-on-facebook-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने पर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई, SC-ST समुदाय को दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने पर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई, SC-ST समुदाय को दी थी धमकी
Sat, 14 Oct 2023 07:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:59 PM IST
सार
नवी मुंबई में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Maharashtra Police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में व्यक्ति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय को गाली देने के साथ और उन्हें धमका रहा था।
एक वकील द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार आरोपी को वीडियो में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय को मौत की धमकी देते हुए देखा गया। वकील ने पनवेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नागपुर में नौकरी से निकाले गए कर्मचारी ने बदला लेने के लिए फूंक दी दुकान
नागपुर शहर में तहसील पुलिस स्टेशन के इतवारी क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति रौनक पालीवाल (24) को पेंट की दुकान में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उसके मालिक ने उसे व्यवहार संबंधी मुद्दों के कारण बर्खास्त कर दिया था। इससे दुकान मालिक बुरहान दाउद अजीज दाउद (29) को करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हो गया। पालीवाल ने लगभग छह माह तक दुकान में काम किया था।
पुलिस को घटना में आरोपी की संलिप्तता का पता सीसीटीवी फुटेज की जांच से हुआ। फुटेज में पालीवाल को दुकान में आग लगाने के पेट्रोल छिड़कते और उसके बाद आग लगाकर दोपहिया वाहन पर भागते हुए देखा जा सकता है।
बुरहान की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आरोपी ने बताया कि उसने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए दुकान में आग लगा दी।
नागपुर रेलवे स्टेशन पर पांच करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो हिरासत में
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस से पांच करोड़ रुपये से अधिक के सोने के बिस्कुट की तस्करी के शक में दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम ट्रेन में तलाशी ली थी। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर दो बैगों में 8.5 से 9 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट बरामद किए।
पुणे: अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार
पुणे शहर में अवैध रूप से रह रहे तीन नाबालिगों सहित कम से कम 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके हासिल किए गए चुनाव कार्ड बरामद किए गए।
उन्होंने कहा,'हमें देवची उरुली इलाके में कुछ बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी और हमने तलाशी ली। वे बिना पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के रह रहे थे। ये बांग्लादेशी शहर में छोटे-मोटे काम करते थे।' उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे: घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से दो लोग घायल
ठाणे शहर में एक फ्लैट में घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में शनिवार को दो लोग घायल हो गए। यह घटना शहर के किसान नगर इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में शाम करीब छह बजे हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एक 40 वर्षीय महिला सहित घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी वहां कम से कम पांच सिलेंडर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि आग से कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
मुंबई: मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने उपनगर जुहू में 1.18 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एएनसी की एक टीम ने गुरुवार को जुहू के पश्चिमी उपनगर में चर्च रोड पर गश्त के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन किरण नंदे (33 वर्षीय), निको फिलिप गोंजाल्विस (31 वर्षीय), हर्षद शंकर पारुलेकर (42 वर्षीय) और करिंगटन डियाब्रियो (33 वर्षीय) को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया गया और पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने आरोपियों के पास से 85 लाख रुपये मूल्य की 1,700 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस और 950 ग्राम हाइड्रो गांजा पाउडर बरामद किया।