{"_id":"651e65bdb0d25d996508557f","slug":"maharashtra-news-and-updates-kandivali-unit-of-mumbai-anti-narcotics-cell-recovers-hashish-drugs-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई नशा रोधी दस्ते ने बरामद किया 1.57 करोड़ कीमत वाली हशीश, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई नशा रोधी दस्ते ने बरामद किया 1.57 करोड़ कीमत वाली हशीश, एक तस्कर गिरफ्तार
Thu, 05 Oct 2023 02:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 05 Oct 2023 02:21 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मुंबई एंटी नार्कोटिक सेल केी कांदिवली इकाई ने पांच किलो हशीश ड्रग्स बरामद किया है। इसकी कीमत करीबन 1.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंधेरी इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के मुंबई नशा रोधी दस्ते की कांदिवली इकाई ने पांच किलो हशीश ड्रग्स बरामद किया है। इसकी कीमत करीबन 1.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंधेरी इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने 2019 के चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने जाने वाले दावे को बिलकुल सही बताया है। उन्होंने बताया कि 2019 चुनाव के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सहमति से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने इस दावे पर कहा, 'मैंने जो भी खुलासा किया है, वह बिलकुल सही है। उस समय उन्होंने (शरद पवार) कहा ता कि राष्ट्रपति शासन लगने दीजिए। मैंने जो भी बातें कही हैं, वह सच है।'
फडणवीस का दावा है कि 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन शरद पवार की सहमति से लागू हुआ था। मुंबई में एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में फडणवीस ने बताया कि एनसीपी के साथ उन्होंने सरकार कैसे बनाई थी। आधी रात के बाद अचानक गवर्नर हाउस पहुंचे फडणवीस ने अजीत पवार के साथ तड़के शपथ ली थी। 72 घंटे से भी कम समय तक चली इस सरकार के मुखिया को तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 23 नवंबर, 2019 को शपथ दिलाई थी।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Kandivali unit of Mumbai Anti Narcotics Cell recovers more than 5 kg of hashish drugs worth more than Rs. 1.57 crore and arrests one supplier from Andheri area.
विज्ञापन
Further investigation is underway. pic.twitter.com/g35gxmxM6w — ANI (@ANI) October 5, 2023
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने 2019 के चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने जाने वाले दावे को बिलकुल सही बताया है। उन्होंने बताया कि 2019 चुनाव के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सहमति से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने इस दावे पर कहा, 'मैंने जो भी खुलासा किया है, वह बिलकुल सही है। उस समय उन्होंने (शरद पवार) कहा ता कि राष्ट्रपति शासन लगने दीजिए। मैंने जो भी बातें कही हैं, वह सच है।'
फडणवीस का दावा है कि 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन शरद पवार की सहमति से लागू हुआ था। मुंबई में एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में फडणवीस ने बताया कि एनसीपी के साथ उन्होंने सरकार कैसे बनाई थी। आधी रात के बाद अचानक गवर्नर हाउस पहुंचे फडणवीस ने अजीत पवार के साथ तड़के शपथ ली थी। 72 घंटे से भी कम समय तक चली इस सरकार के मुखिया को तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 23 नवंबर, 2019 को शपथ दिलाई थी।
#WATCH | On his claim that President's Rule was imposed in Maharashtra after the 2019 elections with the consent of NCP chief Sharad Pawar, Maharashtra Deputy CM & BJP leader Devendra Pradhan says, "What I have disclosed is absolutely correct. At that time he (NCP chief Sharad… pic.twitter.com/Mexos0Ycam
— ANI (@ANI) October 5, 2023