फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates cheating case indian penal code state police

Maharashtra: अच्छे रिटर्न का आश्वासन देकर व्यापारी से ठगे 2.07 करोड़, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 12:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 17 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को निवेश पर अच्छे रिटर्न का आश्वासन देकर आरोपियों ने निर्यात कारोबार में 2.36 करोड़ रुपये का निवेश कराया। बाद में आरोपियों में से एक ने 3.20 करोड़ रुपये का प्याज दुबई में निर्यात किया।

विज्ञापन
Maharashtra News and Updates cheating case indian penal code state police
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो व्यक्ति के खिलाफ प्याज व्यापारी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नवी मुंबई के एक प्याज व्यापारी से प्याज के निर्यात में निवेश पर अच्छे रिटर्न का आश्वासन देकर 2.07 करोड़ रुपये की ठगी की। 
विज्ञापन


सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को निवेश पर अच्छे रिटर्न का आश्वासन देकर आरोपियों ने निर्यात कारोबार में 2.36 करोड़ रुपये का निवेश कराया। बाद में आरोपियों में से एक ने 3.20 करोड़ रुपये का प्याज दुबई में निर्यात किया। इसका भुगतान उसे हवाला (अवैध धन हस्तांतरण प्रणाली) के द्वारा किया गया। आरोपी ने व्यापारी को महज 29 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन


व्यापारी ने पुलिस में 2.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed