फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: NCP mla Jitendra Awhad accused of molesting woman, FIR lodged

Maharashtra: अब छेड़छाड़ के आरोप में फंसे जितेंद्र आव्हाड, बोले- 72 घंटे में मुझ पर दर्ज हुए दो झूठे मामले

Mon, 14 Nov 2022 08:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 08:36 PM IST
सार

भाजपा नेता की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, घटना 13 नवंबर की है। रिदा राशिद ने आरोप लगाया है कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। 

विज्ञापन
Maharashtra: NCP mla Jitendra Awhad accused of molesting woman, FIR lodged
जितेंद्र आव्हाड - फोटो : ANI

विस्तार

मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मामले में हुई गिरफ्तारी और जमानत के कुछ देर बाद ही एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड पर एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार उन पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस बीच उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की नेता रिदा राशिद ने उनपर आरोप लगाया है कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। गौरतलब है कि रिदा भाजपा महिला मोर्चा (महाराष्ट्र) की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है और उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रतिक्रिया मांगी है। 

विज्ञापन


उनकी शिकायत पर मुम्ब्रा पुलिस ने एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं,  मुंब्रा थाने में दर्ज छेड़छाड़ के मामले में एनसीपी विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ठाणे कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस मामले पर कल सुनवाई होगी।  
विज्ञापन


13 नवंबर की है घटना 
भारतीय जनता पार्टी की नेता रिदा राशिद की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, घटना 13 नवंबर की है, जब मुम्ब्रा में एक पुल का उद्धाटन करने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे थे। इस दौरान महिला सीएम शिंदे से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उसको छुआ। हालांकि, जिस समय यह घटना हुई उस समय उनके  साथ कई लोग सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकी से इस्तीफा देंगे आव्हाड 
घटना सामने आने के बाद एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मेरे खिलाफ दो झूठे मामले दर्ज किए। मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लडूंगा। उन्होंने आगे कहा कि वह विधायकी से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। हम लोकतंत्र की हत्या नहीं देख सकते हैं। 

मराठी फिल्म के विरोध में हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक स्थानीय थिएटर में फिल्म देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। हालांकि, इस मामले में बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 

11 लोगों को मिली थी जमानत 
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आव्हाड और 11 अन्य को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के एक शो को बाधित करने के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और उनके 11 समर्थकों को सात नवंबर को ठाणे शहर के एक मॉल के अंदर एक मल्टीप्लेक्स में हुई घटना के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी के वकील अधिवक्ता प्रशांत कदम ने कहा कि उन्हें 15,000 रुपये की जमानत पर रिहा किया गया था। 


पवार ने की इस्तीफा न देने की मांग
अजीत पवार ने कहा कि पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड़ के खिलाफ मामला गलत तरीके से दर्ज किया गया और इसे वापस लिया जाना चाहिए। पवार ने कहा कि पुलिस की दुरुपयोग से जितेंद्र आव्हाड़ तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। मैं उनसे ऐसा नहीं करने की अपील करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed