फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: NCP and Congress leaders warn officers, do not help Center against Aghadi government

महाराष्ट्र : राकांपा व कांग्रेस नेताओं की अफसरों को चेतावनी, आघाड़ी सरकार के खिलाफ केंद्र की मदद न करें

Thu, 25 Mar 2021 06:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 06:51 PM IST
सार

एंटीलिया व परमबीर सिंह मामले के बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज है। अब राज्य में सत्तारूढ़ राकांपा व कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ केंद्र की मदद नहीं करने की चेतावनी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: NCP and Congress leaders warn officers, do not help Center against Aghadi government
उद्धव ठाकरे, परमबीर सिंह और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में पदस्थ आईएएस व आईपीएस अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ भाजपा नीत केंद्र सरकार की मदद न करें। ये अधिकारी कथित तौर पर गुप्त रूप से केंद्र की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह चेतावनी कई नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत की गैरकानूनी टैपिंग करने के आरोपों को मद्देनजर दी गई है। हालांकि, विपक्षी पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि उपयुक्त अनुमति के बाद फोन टैपिंग की गई और दावा किया कि इससे ‘तबादला घोटाले’ का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने संवाददाताओं से कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मुख्य सचिव से इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है कि कुछ अधिकारियों ने गलती की है या नहीं। यदि वे (अधिकारी) इसमें संलिप्त पाए गए तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मि शुक्ला पर बिना अनुमति कॉल टैप करने का आरोप
राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने बुधवार को आरोप लगाया था कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला ने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सीताराम कुंते की अनुमति के बगैर कॉल टैप की थी। उन्होंने दावा किया था कि कुछ खास लोगों के कॉल की निगरानी के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन असल में कुछ अन्य लोगों की कॉल टैप की गई।
फडणवीस ने लगाया था आरोप
भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने आरोप लगाया था कि एमवीए सरकार ने रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट दबा दी, जिसमें कहा गया था कि टैप कॉल के मुताबिक कुछ पुलिस अधिकारी और नेता राज्य के गृह विभाग में तबादला घोटाले में कथित तौर पर संलिप्त हैं।
अजित पवार ने कहा कि कुछ गंभीर कार्रवाई को टालने के लिए ही फोन कॉल टैप की गई थी। यह गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अनुमति से की गई थी। महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्य सचिव सीताराम कुंते उस वक्त एसीएस (गृह) थे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कुंते से फड़णवीस के आरोपों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

 

बता दें कि एंटीलिया मामले को लेकर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया कि वे सचिन वाजे पर हर माह 100 करोड़ रुपये वसूली का दबाव डालते थे। इसके बाद राज्य में तबादला रैकेट चलने का भी मामला सामने आया था। इसे लेकर आईपीएस रश्मि शुक्ला का पत्र फडणवीस ने जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed