फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Last Night Rain in Mumbai Know Monsoon Updates in These States News in Hindi

Weather Today : मुंबई में रात में झमाझम बारिश से राहत, जानिए आज से किन राज्यों में कब से बरसेंगे बदरा

Fri, 10 Jun 2022 10:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 10:25 AM IST
सार

देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। विभाग ने कहा कि मानसून अगले दो दिनों में महाराष्ट्र में यह पूरे राज्य में पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Last Night Rain in Mumbai Know Monsoon Updates in These States News in Hindi
मुंबई में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मौसम विभाग ने साफ किया है कि मानसून अपनी तय गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच मुंबई में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। वहीं अब यहां तापमान में गिरावट होगी। हालांकि मुंबई में गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश हुई थी। आज भी कई जगह बारिश हो सकती है। साथ ही कर्नाटक के मंगलुरु में डेरालाकट्टे के आसमान में बारिश के बाद इंद्रधनुष बनते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन


विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीते मंगलवार तक तय सीमा के साथ देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। विभाग ने संभावना जताते हुए कहा है कि मानसून अगले दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र में पहुंच जाएगा, राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 31 मई से अब तक दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा मानसून के चलते पूर्वोत्तर भारत में इस दौरान अच्छी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज करवट ले सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। इसका असर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। शुक्रवार दोपहर बाद तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव से मिलने वाली राहत लगातार दो दिन जारी रहेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पारे में कमी आने की संभावना है। 

मानसून में देरी नहीं तय समय पर पहुंचेगा
दक्षिण पश्चिम मानसून पर उन्होंने कहा कि मानसून में देरी नहीं है। महाराष्ट्र में मानसून की आहट के चलते तेज हवाएं चल रही हैं और इसके चलते बादल बनने लगेंगे। अमूमन मानसून 10 जून को महाराष्ट्र में दस्तक देता है लेकिन आईएमडी के एलान के बाद कहा जा सकता है कि इस बार इसमें एक दिन की देरी हो सकती है। जेनामणि ने कहा कि अगले दो दिनों में मानसून के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रों में स्थितियां इसके आगे बढ़ने के लिए बिलकुल अनुकूल हैं।

सप्ताहंत में ऐसा रहेगा बारिश का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की कमी आएगी। हालांकि 15 जून तक कोई बड़ी राहत की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि नमी वाली पुरवाई हवाएं 16 जून से इन हिस्सों को काफी राहत देंगी। 

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, "गुरुवार को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी है, लेकिन तापमान में भारी वृद्धि की भविष्यवाणी नहीं है।" गर्म और शुष्क हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत 2 जून से लू की चपेट में हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभी चल रही हीटवेव की तीव्रता अप्रैल और मई में दर्ज की गई हीटवेव की तीव्रता से कम है, लेकिन प्रभाव का क्षेत्र बराबर है।  

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि 12 जून से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में प्री-मॉनसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को 11-12 जून को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 


उन्होंने कहा कि इन हिस्सों में 16 जून के बाद से नमी से लदी पुरवाई हवाओं के कारण बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की सामान्य तिथि को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed