फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Naveen Jindal fails to appear before Bhiwandi police over remarks against Prophet Mohammad

Prophet remarks: भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए नवीन कुमार जिंदल, नुपुर शर्मा ने मांगी मोहलत

Wed, 15 Jun 2022 01:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Jun 2022 01:37 PM IST
सार

भिवंडी पुलिस ने जिंदल को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। मामले में पुलिस उनका बयान दर्ज करना चाहती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिंदल आज थाने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Maharashtra: Naveen Jindal fails to appear before Bhiwandi police over remarks against Prophet Mohammad
नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में घिरे भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल आज महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। उधर, इसी मामले में नुपुर शर्मा ने भिवंडी पुलिस से पेश होने के लिए चार हफ्ते की मोहलत मांगी है। 

विज्ञापन


भिवंडी पुलिस ने जिंदल को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। मामले में पुलिस उनका बयान दर्ज करना चाहती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिंदल आज थाने नहीं पहुंचे। जिंदल की ओर से अब तक कोई सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई है। भाजपा ने पांच जून को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी जिंदल को पार्टी से निकाल दिया था। पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक बयान के बाद भारत व अरब देशों में बवाल मच गया था। 
विज्ञापन


नुपुर शर्मा व जिंदल के खिलाफ भिवंडी में पुलिस केस दर्ज किया गया है। नुपुर को भी भिवंडी पुलिस ने समन भेजा था। नुपुर को सोमवार को तलब किया गया था। इस पर उन्होंने पुलिस से चार सप्ताह का वक्त मांगा है। जिंदल ने पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे, जबकि नुपुर ने एक न्यूज चैनल पर चर्चा के दौरान विवादित बातें कहीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed