फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Nagpur cops rescue child after assault video goes viral on social media

महाराष्ट्र: सात माह के बच्चे की पिटाई कर रही मां का वीडिया वायरल, पुलिस ने ली माता-पिता की क्लास

Mon, 31 May 2021 03:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 31 May 2021 03:39 PM IST
सार

पुलिस ने बाल कल्याण विभाग को मामले का संज्ञान लेने को कहा था। इस वीडियो को किसी रिश्तेदार ने बनाया था, जिसमें सास से बहस के दौरान एक महिला कथित तौर अपने बेटे की पिटाई करती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Maharashtra:  Nagpur cops rescue child after assault video goes viral on social media
सात माह की बच्ची की पिटाई कर रही मां का वीडियो वायरल - फोटो : Social Media

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने सात महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मां का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने माता-पिता दोनों को समझाया है। अंबाझरी पुलिस थाने के निरीक्षक नरेंद्र हिवड़े ने बताया कि घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले के पंधाराबोदी इलाके में 24 मई को हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बाल कल्याण विभाग को मामले का संज्ञान लेने को कहा था। इस वीडियो को किसी रिश्तेदार ने बनाया था, जिसमें सास से बहस के दौरान एक महिला कथित तौर अपने बेटे की पिटाई करती नजर आ रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अंबाझरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


हिवड़े अपने एक दल के साथ रविवार को बच्चे के घर पहुंचे और उसे तथा उसके माता-पिता को पुलिस थाने ले आए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को कुछ खिलाया और उसके माता-पिता को समझाया। उन्हें बच्चे को ना मारने की सलाह दी और फिर जाने दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता ढोलक बजाने का काम करते थे, लेकिन कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण अभी वह बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्चे की दादी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है और दो हजार रुपये महीना कमाती है, जिसे वह परिवार के खाने-पीने पर खर्च करती है। अधिकारी ने बताया कि एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मां और दादी के बीच पैसों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed