फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra municipal election results bjp wins 23 cities mumbai thackeray rule ends

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म

Sat, 17 Jan 2026 08:58 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jan 2026 08:58 AM IST
सार

Maharashtra BMC Election Results: नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में जीत हासिल की है और बीएमसी में वह पहली बार महापौर बनाने जा रही है। मुंबई में ठाकरे बंधुओं का साथ आना भी गठबंधन को बहुमत दिलाने में नाकाम रहा। नतीजे बताते हैं कि शहरी महाराष्ट्र में भाजपा का प्रभाव विधानसभा चुनाव के बाद और मजबूत हुआ है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
maharashtra municipal election results bjp wins 23 cities mumbai thackeray rule ends
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक साल बाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनाव के शुक्रवार को आए परिणामों के बाद 25 में भाजपा राज कायम हो गया है। वहीं, देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंपर जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ आने का भी दोनों को कोई लाभ नहीं मिल पाया। यहां 227 सदस्यीय सदन में भाजपा नीत महायुति ने बहुमत के लिए जरूरी 114 सीटों का आंकड़ा पार कर 118 सीटें जीत लीं। भाजपा बीएमसी में 89 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सहयोगी शिवसेना को 29 मिलीं। कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत हासिल हुई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), राज ठाकरे की मनसे व एनसीपी (शरद पवार) गठबंधन ने 72 सीटें जीतीं। इसमें शिवसेना-यूबीटी ने 65, मनसे ने 6 व एनसीपी-शरद ने एक सीट जीती। एनसीपी-अजीत को तीन व असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम ने आठ सीटें जीतीं, जो मनसे से ज्यादा हैं। सपा को दो सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BMC चुनाव परिणाम: देश के सबसे अमीर नगर निगम पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन का कब्जा; किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई, ठाणे, पुणे व नासिक में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बड़ी बढ़त मिली है। भाजपा ने पुणे व पिंपरी चिंचवाड़ में पवार परिवार को मात दी है, जहां चाचा-भतीजे की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लातूर, भिवंडी, चंद्रपुर, परभणी, वसई-विरार और मालेगांव को छोड़कर सभी निकायों में कहीं भाजपा अकेले तो कहीं शिवसेना के साथ सत्तासीन होगी। भाजपा की स्थापना के 45 वर्षों में पहली बार बीएमसी में भाजपा का महापौर बनेगा।  

हिंदुत्व में भरोसा, विकास का एजेंडा लेकर आगे बढ़ेंगे : फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह भाजपा के विकास के एजेंडे की जीत है। हम व्यापक हिंदुत्व में विश्वास करते हैं। हम शहरों को बदलेंगे और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे। फडणवीस ने शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया।

धन्यवाद महाराष्ट्र, राज्य के जोशीले लोगों ने एनडीए के जनकल्याण और सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है। नतीजे दिखाते हैं कि एनडीए का महाराष्ट्र के लोगों के साथ रिश्ता और मजबूत हुआ है। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री


ये भी पढ़ें: BMC Election Results: साथ आए ठाकरे बंधु, फिर क्यों रह गए जीत से दूर? गठबंधन को पारंपरिक गढ़ों में मिली बढ़त

कांग्रेस के हिस्से तीन निकाय
चुनाव में कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर व भिवंडी-निजामपुर ने सहारा दिया है।
  • लातूर में कांग्रेस ने 70 सदस्यीय निकाय में 43 सीटें जीत स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
  • भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। 90 सदस्यीय निकाय में भाजपा को 22, शिवसेना 12 व राकांपा-शरद 12, अन्य को 14 सीटें मिली। निगम में कांग्रेस-राकांपा के आने की उम्मीद है।
  • मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी नंबर एक बनी है। इसने 84 में से 35 सीटें जीती हैं, जबकि एआईएमआईएम 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। 


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed