फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mumbai police issue notice to shiv sena ncp over international traitors day uddhav thackeray shind

Maharashtra: 'अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस' को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस, शिवसेना-एनसीपी को दी चेतावनी

Tue, 20 Jun 2023 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Jun 2023 12:50 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने शिवसेना-एनसीपी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें। गद्दारी के मुद्दे पर राज्य की सियासत गरमाई हुई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
maharashtra mumbai police issue notice to shiv sena ncp over international traitors day uddhav thackeray shind
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन खास है। दरअसल बीते साल 20 जून को ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बगावत की थी। शिवसेना इस दिन को 'अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस' मनाने का एलान कर चुकी है। यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने शिवसेना-एनसीपी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें। बता दें कि शिवसेना-एनसीपी आज राज्य में विरोध प्रदर्शन कर सकती हैं। गद्दारी के मुद्दे पर राज्य की सियासत गरमाई हुई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। 

विज्ञापन


शिवसेना ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र
शिवसेना 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के तौर पर मनाने की मांग कर रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस को पत्र लिखा है। इस पत्र में संजय राउत ने लिखा है कि 'भारत के उच्च सदन के सदस्य और शिवसेना (यूबीटी) के नेता के तौर पर यह प्रस्ताव देता हूं कि 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी दिन 40 विधायकों के एक बड़े ग्रुप ने भाजपा के उकसावे पर शिवसेना छोड़ दी थी और महाविकास अघाड़ी की सरकार गिराने की कोशिश की। इन लोगों ने उद्धव ठाकरे के साथ धोखा किया। इसलिए मैं अपील करता हूं कि 20 जून को अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस के रूप में मनाया जाए।'
विज्ञापन


भाजपा ने किया तगड़ा पलटवार
वहीं भाजपा ने भी शिवसेना (यूबीटी) को करारा जवाब देते हुए उन पर ही गद्दारी का आरोप लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे गद्दारी की बात करते हैं लेकिन गद्दारी उद्धव ठाकरे ने की है। फडणवीस ने कहा कि राज्य की जनता ने शिवसेना-भाजपा को समर्थन दिया था लेकिन आप कांग्रेस, एनसीपी के साथ गए। ऐसे में गद्दारी आपने की। फडणवीस ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे ने तो शिवसेना बचाई है। भिवंडी लोकसभा की कल्याण विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने ये बातें कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Maharashtra: बंटवारे के बाद पहली बार ताकत दिखाएंगी दोनों शिवसेना, स्थापना दिवस पर विरासत की लड़ाई

वहीं भाजपा विधायक नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि 'उद्धव ठाकरे अपना जन्मदिन 27 जुलाई को मनाते हैं। उनसे बड़ा गद्दार कोई नहीं है। उन्होंने अपने पिता की विचारधारा से गद्दारी की, हिंदुत्व से गद्दारी की और मराठियों से, देवेंद्र फडणवीस और भाजपा से गद्दारी की। इसलिए 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। राणे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र मेरी अपील पर विचार करेगा।'

शिवसेना के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
बता दें कि 19 जून को शिवसेना का 57वां स्थापना दिवस था। इस मौके पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, दोनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। दरअसल आगामी चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियां अपने आप को असली शिवसेना दिखाने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed