फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister shared video of motorcycle rally and Twitter users angry

महाराष्ट्र: मंत्री ने मोटरसाइकिल रैली का वीडियो किया शेयर, लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Sun, 05 Sep 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 02:20 AM IST
सार

  • मंत्री के ट्विटर पर वीडियो शेयर करने पर यूजर्स खूब सुना रहे खरी-खोटी
  • एक ने लिखा, आम नागरिकों को मंदिरों में जाने और त्योहारों को मनाने से प्रतिबंधित क्यों किया गया

विज्ञापन
maharashtra minister shared video of motorcycle rally and Twitter users angry
Dr.Jitendra Awhad - फोटो : twitter

विस्तार

कोरोना वायरस अभी भी खत्म नहीं हुआ है रोज 40 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के एक मंत्री ने अपनी एक रैली का वीडियो शेयर कर विवाद खड़ा कर दिया है। लोगों ने कोरोना महामारी के बीच भीड़ भरी सभा पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


दरअसल ये मंत्री महाराष्ट्र के आवास मंत्री और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड हैं। इन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में हजारों की संख्या में लोग मोटरसाइकिलों की रैली निकाल रहे है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज भिवंडी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगो ने सोशल मीडिया पर मंत्री पर जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा कि अगर राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ की अनुमति है, तो आम नागरिकों को मंदिरों में जाने और त्योहारों को मनाने से प्रतिबंधित क्यों किया गया। 







इस बीच आम आदमी पार्टी की मुंबई इकाई ने ट्वीट किया कि लोगों लगातार तीसरी लहर का डर सता रहा है और नियमों का पालन नहीं करने पर नागरिकों को लॉकडाउन का डर है, लेकिन मंत्री खुद कोविड ने पाबंदियों को बेबाकी से रौंद रहे और भारी भीड़ में रैली और सभाएं कीं। क्या मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के अलग-अलग नियम हैं?

एक यूजर ने लिखा कि दही हांडी की इजाजत मांगेंगे तो कोरोना का कारण देंगे। गणपति उत्सव की इजाजत नहीं, मंदिर खोलने की इजाजत नहीं। जनता नियम तोड़े तो सीएम उद्धव ठाकरे और अजित पवार तालाबंदी की धमकी देते नजर आएंगे। क्या इन पर कोई केस दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed