फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minister Ram Shinde Peeing By Roadside video Goes Viral

सड़क पर पेशाब करते महाराष्ट्र के मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, दी यह सफाई

Mon, 20 Nov 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Minister Ram Shinde Peeing By Roadside video Goes Viral
राम शिंदे
महाराष्ट्र के भाजपा नेता और जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे का एक वीडियो वायरल होने के बाद वह विवाद में फंस गए हैं। जिस वीडियो के सामने आने के बाद शिंदे लोगों के निशाने पर आ गए हैं उसमें वह एक हाईवे पर खुले में पेशाब करते हुए दिखाए दे रहे हैं। वायरल वीडियो सोलापुर-बर्शी रोड के पास का है, उस वक्त राम शिंदे कार से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री देखते रहे, बीजेपी नेता मंच से मुसलमानों को धमकाता रहा
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद शिंदे ने सफाई देते हुए बताया कि वह पिछले एक महीने से सरकार की योजना जलयुक्ता शिवर का प्रचार करने के लिए राज्यभर में घूम रहे थे, जिसके चलते वह बीमार हो गए और बाथरूम ना मिलने पर खुले में पेशाब करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि मैं पिछले महीने से लगातार सफर कर रहा हूं, इतना ट्रेवल करने की वजह से उच्च तापमान और धूल ने मुझे बीमार कर दिया। उस दिन मुझे बुखार था, जब मुझे रास्ते में टॉयलेट नहीं मिला तो मुझे खुले में पेशाब करना पड़ा।

विपक्ष ने साधा निशाना

Maharashtra Minister Ram Shinde Peeing By Roadside video Goes Viral
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
इस पूरी घटना के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर ले लिया है। नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कहा कि किसी मंत्री को हाईवे पर टॉयलेट ना मिलना यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान फेल हो चुका है।

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह साफ हो चुका है कि पेट्रोल और डीजल पर लिए जा रहे स्वच्छ भारत सेस के जरिए सरकार लोगों को लूट रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब पीएम मोदी की पार्टी के लोग ऐसा कर रहे हैं तो बाकी लोगों  से क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed