फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Nawab Malik takes swipe at BJP over hijab row latest news update

Hijab Row: नवाब मलिक का संघ और भाजपा पर तंज, कहा- क्या अब खान-पान और पहनावा भी आप तय करेंगे? 

Wed, 09 Feb 2022 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि देश में कौन क्या खाएगा और कौन क्या पहनेगा? अब भाजपा और संघ परिवार तय करेगा। यह नागरिकों के मौलिक अधिकरों का हनन है। मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेज जा रही हैं, पढ़ रही हैं। क्या यह परेशानी है? बेटी पढ़ाओ, नारे का क्या हुआ?

विज्ञापन
Maharashtra minister Nawab Malik takes swipe at BJP over hijab row latest news update
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि क्या अब संघ परिवार और भाजपा तय करेगी कि देश में कोई व्यक्ति क्या पहने और क्या खाए? उन्होंने आरोप लगाया कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है।

विज्ञापन


ट्विटर के जरिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने सवाल किया कि क्या मुस्लिम लड़कियों के स्कूल या कॉलेज जाने से कोई समस्या है? आश्चर्य व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पेटी पढ़ाओ के केंद्र सरकार के नारे का क्या हुआ? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कौन क्या खाएगा और कौन क्या पहनेगा? अब भाजपा और संघ परिवार तय करेगा। यह नागरिकों के मौलिक अधिकरों का हनन है। मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेज जा रही हैं, पढ़ रही हैं। क्या यह परेशानी है? बेटी पढ़ाओ, नारे का क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भारत का विचार सहिष्णुता, समानता और एकता के बारे में है। उन मूल्यों को सिखाने के लिए शिक्षण संस्थान एक केंद्र होना चाहिए।' उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कहा, 'इस तस्वीर को शक्तिशाली महसूस कर रहा हूं, क्योंकि एक सशक्त महिला अपने शिक्षा के अधिकार और कपड़ों की पसंद के लिए लड़ रही है।


इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी किया था। इसमें स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में प्रबंधन की ओर से तय किए गए यूनिफॉर्म को अनिवार्य बनाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। वहीं, स्कूल या कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध की मांग को लेकर भी कुछ हिस्सों में विरोध हुआ। बीते दिन कुछ जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed