{"_id":"619569ba63caca07972a4aba","slug":"maharashtra-minister-and-congress-leader-vijay-wadettiwar-calls-kangana-ranaut-dancer-girl-says-her-comments-do-not-merit-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कंगना रणौत के बयान से मंत्री वडेट्टीवार खफा, बोले- 'नचनिया' की टिप्पणी जवाब के लायक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कंगना रणौत के बयान से मंत्री वडेट्टीवार खफा, बोले- 'नचनिया' की टिप्पणी जवाब के लायक नहीं
Thu, 18 Nov 2021 02:14 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:14 AM IST
सार
कंगना रणौत ने मंगलवार को 1947 में मिली आजादी को 'भीख' बताया था। उन्होंने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार महात्मा गांधी पर दिए गए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान को लेकर खफा हैं। बुधवार को उन्होंने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को नचानिया (नाचनेवाली) बताया और कहा कि उनके बयानों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई डांसर गर्ल (नाचनेवाली) महात्मा गांधी के खिलाफ आरोप लगाती है, तो मैं इसे प्रतिक्रिया के योग्य नहीं मानता। वडेट्टीवार ने आगे कहा कि दस में से नौ लोग उसके बारे में बुरा बोलते हैं। उसके बारे में और बात करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सूरज पर थूकता है, तो वह व्यक्ति के अपने चेहरे पर गिर जाता है।
विज्ञापन
कंगना रणौत ने मंगलवार को 1947 में मिली आजादी को 'भीख' बताया था। उन्होंने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। इसके साथ ही गांधी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक और गाल देने से आपको 'भीख' मिलती है स्वतंत्रता नहीं।
विज्ञापन
रणौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र कांग्रेस
महात्मा गांधी के खिलाफ अभिनेत्री कंगना रणौत की टिप्पणी को राष्ट्रविरोधी करार देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पटोले ने बताया कि पार्टी इस पर कानूनी राय ले रही है, जबकि नेता नसीम खान ने शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ ताकतें तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वाली टिप्पणियों के लिए प्रेरित कर रही हैं।
कुछ हिंदी फिल्म कलाकारों को पुरस्कार देकर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ में उनका इस्तेमाल किया जाता है। उधर, आम आदमी पार्टी मुंबई के सचिव और स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र काशीनाथ कलमंदरगा ने अभिनेत्री कंगना को मानहानि का नोटिस भेजा है।