MIDC Boisar Fire: महाराष्ट्र के केमिकल कारखानों में लगी आग, काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे दमकल कर्मी
महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयावह थी कि आग ने पास में बने एक और फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विस्तार
#WATCH | Maharashtra | A fire broke out at a chemical company. 8 fire tenders pressed into action and operations are underway to douse the fire. More details awaited pic.twitter.com/FQwdJW2jx4
— ANI (@ANI) December 29, 2024
आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि आग से तबाह यूके एरोमैटिक एंड केमिकल्स फैक्ट्री के परिसर से श्रमिकों के बाहर निकल जाने से एक बड़ी आपदा टल गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
दो घंटे बाद भी आग पर नहीं पाया गया काबू
वहीं इस घटना के सामने आए वीडियो में जलती हुई औद्योगिक इकाई से काले धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है। पालघर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उन्हें शाम करीब 6:20 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत अग्निशमन अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। करीब दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
अंधेरी पश्चिम इलाके में भी लगी थी आग
वहीं इससे पहले मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में मौजूद न्यू शांतिवन बिल्डिंग में भी आज आग लग गई थी।
VIDEO | Mumbai: A fire broke out at New Shantivan Building in Andheri West, earlier today. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 29, 2024
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YNNbXMfXLP