फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Mahayuti Marathas want Eknath Shinde as CM says Sena leader news in hindi

Maharashtra: 'शिंदे को सीएम देखना चाहता है मराठा समुदाय', मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच शिवसेना नेता का दावा

Tue, 26 Nov 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Nov 2024 03:04 PM IST
सार

बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से हैं। राजनीतिक रूप से वे एक प्रभावशाली मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम पद के लिए पार्टी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नाम को सबसे आगे रखा गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Mahayuti Marathas want Eknath Shinde as CM says Sena leader news in hindi
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच शिवसेना के एक नेता ने बताया कि मराठा समुदाय चाहता है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहें। पार्टी के प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों को देखते हुए उन्हें सीएम पद पर बने रहना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर एकबार फिर राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रही। विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन


शीतल म्हात्रे ने कहा, "शिंदे ने सफलतापूर्वक मराठा आरक्षण को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्नासाहेब पाटिल और सारथी निगमों के माध्यम से समुदाय की मदद की।" उन्होंने दावा किया कि चुनाव में यह समुदाय महायुति के साथ खड़ा था। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "मराठा समुदाय से ही मुख्यमंत्री होना चाहिए, यह मांग अब जोर पकड़ रही है।"
विज्ञापन


मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं शिंदे
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से हैं। राजनीतिक रूप से वे एक प्रभावशाली मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम पद के लिए पार्टी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नाम को सबसे आगे रखा गया है। फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के एक समूह ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर आभार व्यक्त करने के लिए एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस योजना ने महायुति को एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने में मदद की।


शिंदे के सीएम पद पर बने रहने के लिए मंदिरों में की गई पूजा-अर्चना
एकनाथ सिंदे के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए 100 से अधिक मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार की जीत के बाद से ही इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया कि शिंदे मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे या फिर देवेंद्र फडणवीस उनकी जगह लेंगे। शिव सेना के धर्मवीर आध्यात्मिक सेना के प्रमुख अक्षय भोसले ने कहा, "महाराष्ट्र में 100 से अधिक मंदिरों में पुजारी हवन-पूजा कर रहे हैं।" पुजारियों और संतों के कल्याण के लिए शिंदे के कार्यों की स्वीकृति में, मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन संतों ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने पहले भी कम से कम दो बार असम में देवी कामाख्या मंदिर का दौरा किया था।

संबंधित वीडियो

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed