फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Maharashtra BJP will run 'Chalo Ayodhya abhiyan

Maharashtra: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 'चलो अयोध्या अभियान' चलाएगी महाराष्ट्र भाजपा

Fri, 10 Nov 2023 06:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पार्टी ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या ले जाने की योजना बनाई है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की वेबसाइट को लांच करने के बाद बावनकुले ने इसकी जानकारी दी...

विज्ञापन
Maharashtra: Maharashtra BJP will run 'Chalo Ayodhya abhiyan
Chandrashekhar Bawankule - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन दिव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा प्राण प्रतिष्ठा के बाद राज्य के लोगों को रामलला के दर्शन कराने के लिए 'चलो अयोध्या अभियान' चलाकर प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देने की फिराक में है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पार्टी ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या ले जाने की योजना बनाई है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की वेबसाइट को लांच करने के बाद बावनकुले ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राज्य के आम लोगों को दर्शन के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 'चलो अयोध्या अभियान' की विशेष जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय को सौंपी गई है। बावनकुले ने कहा कि उत्तर भारतीय मोर्चा ऐसी योजना बनाएं, जिससे राज्य की आम जनता को आसानी से रामलला के दर्शन हो सके। उन्होंने संजय पांडेय को यह दायित्व सौंपते हुए कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाएं। लेकिन, यह ध्यान रखें कि किसी रामभक्त को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न होने पाए।

विज्ञापन

महाराष्ट्र से 68 विशेष ट्रेनों में अयोध्या भेजे जाएंगे रामभक्त

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों से 68 ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में प्रदेश के रामभक्त अयोध्या जाएंगे। महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हैं। इसलिए उन्हें विशेषतौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed