फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra lop leader of opposition appointment congress call meeting after ncp split

Maharashtra: एनसीपी में दोफाड़ के बाद कांग्रेस ने नेता विपक्ष पद पर ठोका दावा, चर्चा के लिए बुलाई बैठक

Tue, 04 Jul 2023 09:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Jul 2023 09:53 AM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बाला साहेब थोराट ने कहा कि एनसीपी अब सिर्फ अपनी पार्टी के नेता विपक्ष को नियुक्त कर सकती है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज च्वहाण ने कहा कि शरद पवार के साथ कितने विधायक हैं, ये तय होने के बाद नेता विपक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
maharashtra lop leader of opposition appointment congress call meeting after ncp split
कांग्रेस ने नेता विपक्ष पद पर ठोका दावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में एनसीपी में दोफाड़ के बाद कांग्रेस ने नेता विपक्ष के पद पर अपना दावा ठोक दिया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक भी बुलाई है। बता दें कि महाराष्ट्र में हाल तक अजित पवार नेता विपक्ष का पद संभाल रहे थे लेकिन अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद नेता विपक्ष का पद खाली है। साथ ही एनसीपी में टूट के बाद अब कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी हो गई है, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने नेता को इस पद पर बिठाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नेता विपक्ष पद पर कांग्रेस ने किया दावा
महाराष्ट्र कांग्रेस ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में नेता विपक्ष के नेता के नाम पर विचार विमर्श हो सकता है। इस बैठक में कांग्रेस सचिव एचके पाटिल भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि एनसीपी ने अजित पवार के शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद जितेंद्र अव्हाड को नेता विपक्ष नियुक्ति किया है। हालांकि शरद पवार ने सोमवार को कहा कि नेता विपक्ष पद पर कांग्रेस का दावा सही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस बनी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बाला साहेब थोराट ने कहा कि एनसीपी अब सिर्फ अपनी पार्टी के नेता विपक्ष को नियुक्त कर सकती है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज च्वहाण ने कहा कि शरद पवार के साथ कितने विधायक हैं, ये तय होने के बाद नेता विपक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। बता दें कि नंबरों के मामले में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को नेता विपक्ष का पद मिलता है। एनसीपी के 53 विधायक हैं, वहीं कांग्रेस के 45 विधायक हैं। अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी में अब विधायकों की संख्या घटकर 44 रह गई है। इनमें से भी कई के अजित पवार के साथ जाने की चर्चा है। ऐसे में कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई है। जिसके बाद पार्टी ने नेता विपक्ष पद पर अपने नेता को नियुक्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed