{"_id":"61c201ce048676419a31eded","slug":"maharashtra-local-body-election-76-percent-voting-recorded-in-106-nagar-panchayat-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 32 जिलों की 106 नगर पंचायतों के लिए हुआ चुनाव, 76 फीसदी दर्ज किया गया मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 32 जिलों की 106 नगर पंचायतों के लिए हुआ चुनाव, 76 फीसदी दर्ज किया गया मतदान
Tue, 21 Dec 2021 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:03 PM IST
सार
महाराष्ट्र की 106 नगर पंचायतों में मंगलवार को हुए चुनाव में 76 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
महाराष्ट्र के 32 जिलों की 106 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। इस दौरान 76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण के बिना आयोजित हुए। बीड़ में नगर पंचायत सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा नेता पंकजा मुंडे के समर्थकों और उनके भतीजे व एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के समर्थकों के बीच लड़ाई है।
विज्ञापन
इसी तरह सिंधुदुर्ग में मुख्य लड़ाई शिवसेना समर्थकों और केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे के समर्थकों के बीच रही। प्रदेश में विपक्षी भाजपा ने राज्य विधान परिषद चुनावों में छह में से चार सीटों पर जीत हासिल की थी। ये चुनाव इसी महीने हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निकाय चुनावों में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राज्य के ओबीसी आरक्षित क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव 18 जनवरी को होंगे और इन सीटों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा। इससे पहले इन निकायों पर चुनाव आज यानी मंगलवार को होना था। केंद्र ने इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की तैयारी की है।
विज्ञापन