फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra local authorities constituency mlc elections 2026 bjp candidates list

महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, अरुण लखाणी सहित मैदान में कई बड़े नाम

Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2026 10:55 PM IST
सार

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकरण द्विवार्षिक चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों और नागपुर उप-चुनाव के लिए एक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने अरुण लखाणी, प्रवीण पोटे पाटिल और बसवराज पाटिल समेत कई मजबूत स्थानीय चेहरों के दम पर राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी बढ़त सुनिश्चित करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
maharashtra local authorities constituency mlc elections 2026 bjp candidates list
भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की एक नई और महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के होने वाले द्विवार्षिक चुनावों के लिए 10 और एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से हस्ताक्षरित इस सूची में क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय पकड़ को खास तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
क्र. स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली अरुण लखानी
2 भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्राह्मणकर
3 अमरावती प्रवीण पोटे पाटिल
4 सांगली-सातारा धैर्यशील कदम
5 सोलापुर राजेंद्र राऊत
6 अहिल्यानगर प्राजक्त तनपुरे
7 छत्रपति संभाजीनगर-जलना सुहास शिरसाट
8 नांदेड़ अमर राजूरकर
9 धाराशिव-लातूर-बीड बसवराज पाटिल
10 जलगांव नंदकिशोर महाजन
 
क्र. स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 नागपुर डॉ. राजीव पोतदार

 

नागपुर उपचुनाव के लिए विशेष घोषणा
द्विवार्षिक चुनावों के अलावा, भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए होने वाले एक जरूरी उपचुनाव के प्रत्याशी के नाम का भी एलान किया है। पार्टी आलाकमान ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव-2026 के लिए डॉ. राजीव पोतदार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन

 

टिकट वितरण के पीछे की रणनीति
भाजपा की इस नई सूची से साफ है कि पार्टी ने महाराष्ट्र के हर हिस्से को साधने की कोशिश की है। विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखकर ही ये टिकट बांटे गए हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूत पकड़ रखने वाले और जमीन से जुड़े नेताओं को मौका देकर भाजपा ने उच्च सदन में अपनी ताकत बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन: महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सौंपा 12 सूत्रीय प्रस्ताव


महायुति में सीटों का अंतिम समीकरण
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 स्थानीय प्राधिकारी सीटों के लिए हो रहा यह चुनाव राज्य की सियासत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके लिए मतदान 18 जून 2026 को और मतगणना 22 जून 2026 को होगी। इस चुनाव के लिए महायुति गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के बीच राज्य और केंद्र स्तर पर कई दौर की लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद सीटों का अंतिम बंटवारा तय किया गया।

इस समझौते के तहत भाजपा गठबंधन में सबसे बड़े दल के रूप में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) को चार सीटें और एनसीपी (अजीत पवार गुट) को दो सीटें दी गई हैं। हालांकि स्थानीय निकायों में अपनी वास्तविक ताकत के आधार पर भाजपा को 17 में से 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत माना जा रहा था, फिर भी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव और गठबंधन की एकजुटता को देखते हुए अपने सहयोगियों को साथ लेकर महायुति के संयुक्त बैनर तले मिलकर चुनाव लड़ने पर राजी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed