फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Legislative Council Chairman Ramraje Nimbalkar can join BJP

भाजपा में शामिल होने की राह पर हैं महाराष्ट्र विधान परिषद सभापति रामराजे निंबालकर

Sun, 18 Aug 2019 07:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 18 Aug 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Legislative Council Chairman Ramraje Nimbalkar can join BJP
रामराजे निंबालकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राकांपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा में राधाकृष्ण विखे पाटिल के कदमों पर चलते हुए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


एक नजदीकी सहयोगी ने रविवार को कहा कि निंबालकर यदि भाजपा में जाते हैं तो इसका कारण सतारा से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले के साथ चल रहे उनके टकराव को माना जा सकता है। निंबालकर सतारा जिले के फलटन तालुका के एक शाही परिवार से आते हैं जबकि भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
विज्ञापन


यह भी उम्मीद है कि निंबालकर पार्टी बदलने के बाद भी विधान परिषद के सभापति पद पर बने रहें। भोसले के छोटे भाई शिवेंद्रराजे पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्हें पश्चिमी महाराष्ट्र जिले की जावली सीट से उम्मीदवार बनाने की अटकलें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा संरक्षक शरद पवार के सुलह कराने के प्रयासों के बावजूद निंबालकर और भोसले ने सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे की आलोचना करना जारी रखा। विधानसभा चुनाव इस वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में होने की संभावना है। विखे पाटिल इस वर्ष जून में देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में आवास मंत्री बनाए जाने के बाद आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed