फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Karnataka Border Issue, Aaditya Thackeray and Other Leaders Reactions

Maharashtra: बेलागवी सीमा विवाद पर भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- 'असंवैधानिक' शिंदे सरकार स्टैंड नहीं ले पा रही

Sun, 11 Dec 2022 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 11 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसे वहीं सुलझाना चाहिए, हिंसा नहीं होनी चाहिए।  'असंवैधानिक' तरीके से बनी शिंदे सरकार स्टैंड नहीं ले पा रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra Karnataka Border Issue, Aaditya Thackeray and Other Leaders Reactions
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर शिंदे और ठाकरे गुट के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। ठाकरे गुट के कई नेता शिंदे सरकार को घरने में लग गए हैं। इसी क्रम में आज आदित्य ठाकरे का भी बयान सामने आया है। आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसे वहीं सुलझाना चाहिए, हिंसा नहीं होनी चाहिए।  'असंवैधानिक' तरीके से बनी शिंदे सरकार स्टैंड नहीं ले पा रही है।  महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों भाजपा शासित राज्य हैं, केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। इसके अलावा ठाकरे ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार इस मामले पर भी खामोश है। जनसरोकार से जुड़े मसले पर उचित कदम उठाने की जरूरत है लेकिन शिंदे सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन


जानें क्या है दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद
बेलगावी सीमा विवाद या बेलगांव सीमा विवाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के भारतीय राज्यों के बीच एक विवाद है।  वर्तमान में बेलगावी कर्नाटक का एक जिला है, लेकिन ब्रिटिश भारत में, वर्तमान गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के साथ, बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। 1881 की जनगणना में बेलागवी जिले में 864,014 निवासियों की आबादी दर्ज की गई थी। उनमें से 556,397 (64.39 प्रतिशत) कन्नड़ भाषी थे और 225,008 (26.04 प्रतिशत) मराठी बोलते थे। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के साथ, पूर्व बॉम्बे प्रेसीडेंसी का बेलागवी जिला बॉम्बे राज्य का हिस्सा बन गया। 1956 में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम ने बेलगावी जिले को नवगठित मैसूर राज्य ( अब कर्नाटक) में शामिल कर लिया। इसने बेलागवी को अपने बहुसंख्यक मराठी भाषियों के साथ कन्नड़-बहुसंख्यक कर्नाटक के भीतर रखा। इसके बाद से ही दोनों राज्यों में मतभेद शुरू हो गया।
विज्ञापन


कोर्ट मामले की संवेदनशीलता को समझेगी
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मेरे मुताबिक ये सुलझा हुआ मामला है। फिर भी महाराष्ट्र इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर गई है और मुझे यकीन है कि कोर्ट मामले की संवेदनशीलता को समझेगी। मुझे नहीं लगता इसमें किसी और को दखल देने की आवश्यक्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आप राहुल गांधी को इतना सीरियस क्यों लेते हैं, सभी संस्थान अच्छे से काम कर रहे हैं। अगर नहीं कर रहे होते तो भाजपा हिमाचल में कैसे हार गई। साथ ही कहा कि जब भी कांग्रेस हारती है वह चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed