{"_id":"672a79bec942937bf30f8716","slug":"maharashtra-jharkhand-assembly-election-bypolls-updates-mva-mahayuti-jmm-congress-know-all-updates-in-hindi-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Election Updates: दो राज्य में चुनाव से पहले NDA का मंथन, महाराष्ट्र में 3 हफ्ते में 252 करोड़ की नकदी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Updates: दो राज्य में चुनाव से पहले NDA का मंथन, महाराष्ट्र में 3 हफ्ते में 252 करोड़ की नकदी जब्त
Wed, 06 Nov 2024 06:38 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:38 AM IST
सार
Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
चुनाव अपडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है। आज किस राज्य में कौन-कौन से नेता चुनाव प्रचार करेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह ने विधानसभा चुनाव से पहले NDA मंत्रियों के साथ की मंत्रणा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की। दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, सीआर पाटिल और धर्मेंद्र प्रधान के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम माझी और प्रतापराव जाधव इस बैठक में शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक हालांकि बैठक के एजेंडे के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया, लेकिन इसका उद्देश्य 13 और 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आपस में समन्वय स्थापित करना था। इन चुनावों के जरिये भाजपा अपना पूरा जोर लगाना चाहती है ताकि इनके परिणाम से राजनीतिक एजेंडा सेट करने में मदद मिले। उल्लेखनीय है कि हाल में हरियाणा चुनाव में मिली शानदार सफलता से आत्मविश्वास से भरी भाजपा को लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन से पार पाने में उसे मदद मिली।

झारखंड में भाजपा ने 30 बागियों को किया निष्कासित
झारखंड में आगामी चुनावों में कई विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर भाजपा ने मंगलवार को 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें लामू से चंद्रमा कुमारी, हजारीबाग से कुमकुम देवी, दुमका से जूली देवी, लातेहार से बलवंत सिंह, खरसवां से अरविंद सिंह, हजारीबाग से बांके बिहारी, बोकारो से चितरंजन साव और हजारी प्रसाद साहू शामिल हैं। सभी बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की नीतियों की अवहेलना करके नामांकन दाखिल करने और अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए ये कार्रवाई की गई है।

महाराष्ट्र में 3 हफ्ते में 252 करोड़ की नकदी जब्त
चुनावी राज्य महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से 4 नवंबर तक 252 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ, शराब और कीमती धातुएं जब्त की गईं। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर को लागू हुई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय में 63.47 करोड़ रुपये नकद, 33.73 करोड़ रुपये की शराब, 32.67 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 83.12 करोड़ रुपये के सोने और चांदी जैसे कीमती धातुएं और 36.62 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार (मतदाताओं को अवैध रूप से लुभाने के लिए) जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि भारत के चुनाव आयोग को अपने सी-विजिल ऐप के माध्यम से 2,469 शिकायतें भी मिलीं, जिनमें से 99 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया। इस दौरान 78,267 लाइसेंसी हथियारों में से 55,136 पुलिस को सौंपे गए हैं। चोकलिंगम ने बताया कि 229 हथियार जब्त किए गए, जबकि 575 लाइसेंस रद्द किए गए। चुनाव अवधि के दौरान हथियार को पुलिस को सौंपने के बजाय घर पर रखने की अनुमति 10,603 मामलों में दी गई।

पार्टी अनुशासन का पालन न करने पर महाराष्ट्र भाजपा ने 37 कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
महाराष्ट्र भाजपा ने पार्टी अनुशासन का पालन न करने और उसे तोड़ने के आरोप में 37 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अपने 40 कार्यकर्ताओं/नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन