फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Husband won the gram panchayat election the wife lifted him on the shoulder and marched

महाराष्ट्र: ग्राम पंचायत चुनाव में पति जीता तो कंधे पर उठा पूरे गांव में घूमी पत्नी, वीडियो वायरल 

Wed, 20 Jan 2021 12:52 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Husband won the gram panchayat election the wife lifted him on the shoulder and marched
महाराष्ट्र के पुणे में पति की जीत पर उसे कंधे पर उठाया - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में बीते सप्ताह 15 जनवरी को हुए हुए ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे सोमवार को आए, जिसमें 1.25 लाख उम्मीदवारों को जीत मिली है। इसी बीच जीत का जश्न मनाते हुए पुणे के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक महिला अपने पति की जीत पर इतनी खुश दिख रही है कि उसने खुद पति को कंधों पर बिठा लिया। इतना ही नहीं, महिला ने पति को कंधे पर बिठाकर गांव भर में जूलूस निकाला।

विज्ञापन

पति ने जीत का श्रेय पत्नी को दिया

महिला की खुशी देखकर गांव वाले भी उसके साथ हो लिए और पति को उठाए रखने के लिए बीच-बीच में उसे सहारा देते रहे। इस दौरान गांव वाले भी महिला के साथ पूरे गांव में घूमे। यह अनोखा वीडियो पुणे के खेड़ तहसील के पालू ग्राम से सामने आया है। यहां के रहने वाले संतोष शंकर गुरव को मंगलवार को सरपंच के चुनाव में जीत मिली। उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपनी पत्नी को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंधे पर उठाकर लगाए गांव के चक्कर

संतोष शंकर गुरव ने अपने विरोधी को 500 से ज्यादा वोटों से हराया। इस जीत पर उनकी पत्नी रेणुका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही रेणुका गुरव को पता चला कि उसका पति चुनाव में जीत गया है तो वह नाचने लगी। उसने पति को तिलक लगाया फिर पति को कंधे पर उठाकर गांव के चक्कर लगाने लगी। उनके पीछे उनके कार्यकर्ता गुलाल उड़ा रहे थे। पालू ग्राम पंचायत में जाखमाता देवी ग्राम विकास पैनल ने 7 में से 6 सीटें जीती हैं। ग्राम पंचायत रिजल्ट आने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कोल्हापुर के गिरगांव में भी मना जश्न

एक ऐसी ही तस्वीर कोल्हापुर जिले के करवीर तालुका के गिरगाव गांव में देखने को मिली। यहां महिलाओं ने जीत दर्ज की है, जिनके पतियों ने उन्हें खुशी के मारे गोद में उठा लिया। इस गांव में अलग-अलग वार्ड से शुभांगी कोंडेकर, शीतल प्रवीण चव्हाण और अर्चना गुरव नाम की महिलाओं ने जीत दर्ज की।

79 फीसद हुआ था मतदान

महाराष्ट्र के 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को हुए चुनाव 79 फीसदी मतदान हुआ था। इन 34 जिलों की 13833 ग्राम पंचायत सीटों पर हुए चुनाव में से सोमवार को 13769 सीटों के नतीते आए, जिसके मुताबिक बीजेपी को सबसे अधिक 3263 सीटों पर जीत मिली है। एमवीए सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना को 2808, कांग्रेस को 2151 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को 38 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 2510 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed