{"_id":"624c1b423d8f6032750c4c93","slug":"maharashtra-home-minister-dilip-walse-patil-warns-netas-making-communal-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर विवाद: गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने नेताओं को दी चेतावनी, कहा- सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले बयान न दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर विवाद: गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने नेताओं को दी चेतावनी, कहा- सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले बयान न दें
Tue, 05 Apr 2022 04:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:05 PM IST
सार
महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल ने कहा कि सरकार का विचार है कि किसी को भी ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जिससे दो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो।
विज्ञापन
दिलीप वालसे पाटिल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कम्युनल बयान देने वाले नेताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि किसी को भी ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे सामाजिक विद्वेष फैले। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए। उनका यह बयान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने वाले बयान के जवाब में आया है।
विज्ञापन
शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो मंदिरों में भी लाउडस्पीकरों पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी।
विज्ञापन
राज ठाकरे के इस कदम का बीजेपी के पदाधिकारी मोहित कांबोज ने भी समर्थन किया था। उन्होंने मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाने के लिए फंड देने की बात कही थी। उन्होंने मस्जिदों में लगे अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग करते हुए मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कराने का समर्थन किया था।
विज्ञापन
इस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल ने कहा कि सरकार का विचार है कि किसी को भी ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जिससे दो समुदायों के बीच विवाद पैदा हो।
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ इसको लेकर मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि हम इसकी जांच करा रहे हैं उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि मैने विधानमंडल में भी इस बात को कहा था कि कुछ नेता और पार्टियां अपने बयानों के जरिए राज्य में दो समुदायों के बीच विवाद पैदा करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की एकता को तोड़ने के लिए सामाजिक विद्वेष फैलाना ठीक नहीं है। ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए।
एनसीपी नेता शरद पवार ने खाने पर किया आमंत्रित
एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार रात को महाराष्ट्र के सभी विधायकों को खाने पर आमंत्रित किया है। दरअसल, संसद के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी पार्टियों के नेता वहां पहुंचे है। इस बैठक में कांग्रेस शिव सेना और एनसीपी के नेता शामिल होंगे।