{"_id":"63ec910950fdfbb4dc075195","slug":"maharashtra-hoax-bomb-threat-at-bombay-high-court-bench-buiding-in-aurangabad-news-and-updates-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: औरंगाबाद में हाईकोर्ट बेंच की इमारत में बम की अफवाह, खाली कराया गया परिसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: औरंगाबाद में हाईकोर्ट बेंच की इमारत में बम की अफवाह, खाली कराया गया परिसर
Wed, 15 Feb 2023 01:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:30 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि पुंडलिक नगर थाने की टीम और बम पड़ताल एवं निरोधक दस्ते ने उच्च न्यायालय भवन पहुंचकर सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
औरंगाबाद पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात कॉलर ने बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच के भवन में बम रखे होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने परिसर की तलाशी ली। हालांकि, बम की सूचना अफवाह निकली।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस नियंत्रण कक्ष को मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे बिहार से धमकी भरा फोन आया। उन्होंने बताया, “फोन करने वाले ने कहा कि मैंने पैसे दे दिए हैं और मेरा काम नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने हाईकोर्ट में बम रख दिया।
अधिकारी ने बताया कि पुंडलिक नगर थाने की टीम और बम पड़ताल एवं निरोधक दस्ते ने उच्च न्यायालय भवन पहुंचकर सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि टीमों ने इमारत की दो मंजिलों, उसके पिछले हिस्से और उच्च न्यायालय के पार्किंग क्षेत्र की तलाशी ली। पुंडलिक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।