{"_id":"61d6a3432f1d7f02df38b9b7","slug":"maharashtra-health-department-says-lockdown-will-not-be-imposed-untill-40-percent-of-covid-beds-in-hospitals-are-occupied","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: महाराष्ट्र सरकार ने कहा- जब तक अस्पताल के 40 प्रतिशत बेड फुल नहीं हो जाते तब तक नहीं लगाएंगे लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: महाराष्ट्र सरकार ने कहा- जब तक अस्पताल के 40 प्रतिशत बेड फुल नहीं हो जाते तब तक नहीं लगाएंगे लॉकडाउन
Thu, 06 Jan 2022 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:37 PM IST
सार
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में यहां आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं अकेले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,166 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन(सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन लगाने को लेकर गुरुवार को बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य के सभी अस्पतालों में 40 फीसदी बेड फुल न हो जाएं और मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 800 मीट्रिक टन/ दिन से अधिक नहीं हो जाए तब तक लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरान सख्त दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे जिसका पालन सभी लोगों को करना होगा।
विज्ञापन
55 वर्ष से ऊपर के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं
वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि कोरोना को लेकर दिशा-निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जारी किए जाते हैं और हमें खुद को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उनका पालन करना चाहिए। 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं है और वे अपने घरों से काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं इस दौरान आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं अकेले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,166 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी फिलहाल लॉकडाउन लगाने से किया इनकार
बीते बुधवार को राज्य में मौजूदा कोरोना संकट की समीक्षा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक बैठक बुलाई थी और इस दौरान उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया। बैठक में शामिल होने वालों में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और मुंबई में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल ने। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी।