फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt says Rs 4131 cr drugs seized in 5 months against Rs 897 cr in entire 2023

महाराष्ट्र: 'पांच महीने में 4131 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त', देवेंद्र फडणवीस बोले- पुलिस अफसरों पर भी एक्शन

Thu, 11 Jul 2024 07:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र में वर्ष 2024 के शुरुआती पांच महीनों में चार हजार करोड़ रुपये की नशीली दवाओं को जब्त किया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 360 फीसदी अधिक नशीली दवाओं को जब्त किया है।

विज्ञापन
Maharashtra govt says Rs 4131 cr drugs seized in 5 months against Rs 897 cr in entire 2023
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2024 के पांच महीनों (जनवरी से मई तक) में महाराष्ट्र में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाओं को जब्त किया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 360 फीसदी अधिक नशीली दवाओं को जब्त किया है। गुरुवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अफसरों को भी किया गया निलंबित- फडणवीस
दरअसल, कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक उर्फ भाई जगताप ने सदन में इस पर सवाल पूछा था। फडणवीस ने जगताप की सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कहीं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार में कुछ पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई और ऐसे अफसरों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


‘नशे के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की कड़ी कार्रवाई’ 
विधानसभा में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वर्ष 2023 में एंटी नारकोटिक्स टीम ने 12648 खोजी अभियान चलाए और 897 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं को जब्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2024 में मई तक टीम ने 6529 खोजी अभियान चलाए और 4131 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 360 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे पर लगाम लगाने लिए नारकोटिक्स टीमों को गठन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अनुरोध किया था कि नशे पर लगाम लगाने के लिए नारकोटिक्स टीमों के गठन किया जाए। केंद्र ने सभी राज्यों के अलग-अलग विभागों से समन्वय बनाकर नशीली दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को इस कारोबार में कुछ पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की जानकारी मिली थी। ऐसे अफसरों को पुलिस सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed