फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Govt's Action Against Sameet Thakkar Dangerous For Democracy, Says Varun Gandhi

समीत ठक्कर के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई पर बोले वरुण गांधी, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Sat, 31 Oct 2020 11:47 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 31 Oct 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Govt's Action Against Sameet Thakkar Dangerous For Democracy, Says Varun Gandhi
varun gandhi - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी सोशल मीडिया यूजर समीत ठक्कर के बचाव में सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार ने समीत ठक्कर के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह अवैध होने के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। 

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुलिस ने समीत ठक्कर नाम के एक ट्विटर यूजर को गिरफ्तार किया। नागपुर जिला अदालत में पेशी के दौरान ले जाते समय आरोपी के मुंह पर काला कपड़ा डाला गया और उसे रस्सी से बांधकर ले जाया गया। अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन



भाजपा सांसद ने ठक्कर से साथ हुए बर्ताव को अमानवीय, अवैध और अनैतिक करार दिया है। उन्होंने इसकी तुलना अधिनायकवाद और फासीवाद से की है। वरुण गांधी ने कहा,  इस तरह की कार्रवाई (सरकार द्वारा) राष्ट्र को कमजोर करती है और लोकतंत्र और संवाद के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठक्कर के मुंह पर काला कपड़ा डालकर पेशी के लिए ले जाने पर वरुण गांधी ने कहा, यह पूरी तरह से अमानवीय, अवैध और अनैतिक है। लोकतंत्र में संवाद को मजबूत करने के लिए राजनीतिक विरोध हो सकता है और होना भी चाहिए। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। मनुष्य को अपने विचारों को रखने पर उसके साथ एक जानवर की तरह व्यवहार करना राष्ट्र को कमजोर करता है। 

महाराष्ट्र पुलिस की दमनकारी कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, अदालत में ले जाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक नाराजगी देखी गई, जहां उसके सिर को कथित तौर पर काले कपड़े से ढंका गया था और उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।


वरुण गांधी ने कहा, जब आप पर कोई आरोप लगाता है, तो आप अदालत जा सकते हैं। वहां पर आप सच बोल सकते हैं और अपने विचार रख सकते हैं। लेकिन जब आप सत्ता का प्रयोग करने लगते हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने लगते हैं, ताकि विपक्ष को कुचला जा सके या आवाज को दबाया जा सके। इसका मतलब यह है कि आप एक अंधेरी जगह में चले गए हैं। यह एक खतरनाक मिसाल भी पेश करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed