फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt deposit installment selected beneficiaries accounts on trial basis under Ladki Bahin Yojana

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने 'लड़की बहिन योजना' का किया ट्रायल, चुनिंदा लाभार्थियों के खातों में डाले 3000

Thu, 15 Aug 2024 01:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 01:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, हम अपने शब्दों पर खरे उतरे हैं। हमने वादा किया था कि हम उन महिला लाभार्थियों को 3000 रुपये (दो महीने की किस्त) हस्तांतरित करेंगे, जिनके बैंक खाते के विवरण की जांच की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिंद ने महिलाओं को सलाह दी है कि उन लोगों से सावधान रहें जो इस योजना की आलोचना कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Maharashtra govt deposit installment selected beneficiaries accounts on trial basis under Ladki Bahin Yojana
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुरू की जाने वाली लड़की बहिन योजना का ट्रायल किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बताया कि कुछ चुनिंदा लाभार्थियों के बैंक खातों में दो महीनों की किस्त 3000 रुपये स्थानांतरित की गई है। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की वंचित महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं, जून के बजट में घोषित इस योजना से राज्य के सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 46000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। 

विज्ञापन


योजना का ट्रायल सफल होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, हम अपने शब्दों पर खरे उतरे हैं। हमने वादा किया था कि हम उन महिला लाभार्थियों को 3000 रुपये (दो महीने की किस्त) हस्तांतरित करेंगे, जिनके बैंक खाते के विवरण की जांच की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिंद ने महिलाओं को सलाह दी है कि उन लोगों से सावधान रहें जो इस योजना की आलोचना कर रहे हैं। सीएम ने विपक्ष को सौतेला भाई बताते हुए कहा, महिलाओं से मेरी अपील है कि उन्हें ऐसे सौतेले भाइयों से दूर रहना चाहिए जो इस योजना के आलोचक हैं। उन्होंने योजना के कार्यान्वयन में बाधाएं पैदा करने की पूरी कोशिश की। विपक्षी नेता इस योजना के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट भी गए, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी मांग ठुकरा दी, जो हमारे विपक्षी नेताओं के लिए एक बड़ा झटका था। वहीं, मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सवाल किया कि क्या अब उनके पास कोई जवाब है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


1.35 करोड़ महिलाएं योजना के लिए पात्र: सीएम शिंदे
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ट्रायल के रूप में हमने पात्र महिलाओं के चुनिंदा बैंक खातों में पहली दो किस्तें 3000 रुपये डाली हैं, जिनके रक्षाबंधन से दो दिन पहले 17 अगस्त को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लगभग 1.35 करोड़ महिलाएं इस योजना के तहत प्रति माह 1,500 रुपये वजीफा पाने की पात्र बन गई हैं। इस योजना के लिए लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तय की गई है। हालांकि, सीएम ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि पहली किस्त कितनी महिलाओं के खातों में डाली गई है। 


भाजपा विधायक ने स्क्रीनशॉट डाल साझा की जानकारी
इससे पहले, धाराशिव जिले के भाजपा विधायक राणा जगजीत सिन्हा पाटिल ने अपने एक्स अकाउंट पर एसएमएस के स्क्रीन शॉट पोस्ट कर कहा, लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत पैसा मिलना शुरू हो गया है। जिन लोगों ने 31 जुलाई के बाद अपना विवरण दाखिल किया है, उन्हें योजना के दूसरे चरण में धन हस्तांतरित किया जाएगा। 

31 अगस्त के बाद पंजीकरण कराने वाली पात्र महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
इस बीच, महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बुधवार को महिलाओं द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा किए गए फॉर्मों के चल रहे पंजीकरण और जांच पर चर्चा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने योजना के लिए पंजीकरण की समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। नतीजतन, जो महिलाएं 31 अगस्त के बाद पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, उन्हें भी उनके बैंक खातों में 1,500 रुपये प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed