{"_id":"5cf7a903bdec220729257879","slug":"maharashtra-govt-can-decide-on-reducing-irrigation-water-given-to-baramati-indapur-ncp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार के गढ़ बारामती को मिलने वाला सिंचाई जल कम कर सकती है महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार के गढ़ बारामती को मिलने वाला सिंचाई जल कम कर सकती है महाराष्ट्र सरकार
Wed, 05 Jun 2019 05:56 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई के अभाव में पीली पड़ रही धान की नर्सरी (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार राकांपा प्रमुख शरद पवार के पैतृक गांव बारामती को मिलने वाले अतिरिक्त सिंचाई जल में कटौती करने पर विचार कर रही है। देवेंद्र फडणवीस सरकार का मानना है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण इस इलाके को अतिरिक्त पानी दिया जा रहा है।
इस संबंध में सरकार का कहना है कि पुणे जिले के बारामती और इंदापुर तहसील को मिलने वाले अतिरिक्त जल का इस्तेमाल पड़ोसी सूखा प्रभावित सतारा जिले में किया जा सकता है।
इंदापुर कांग्रेस के हर्षवर्द्धन पाटिल का गढ़ है।
राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को कहा कि पुणे जिले के बारामती को नीरा नहर से और इंदापुर को भाटघर बांध से पानी मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है बारामती और इंदापुर को उनके हिस्से से ज्यादा पानी मिलता है। संभवत: यह राकांपा प्रमुख पवार के राजनीतिक दबाव के कारण है।
महाजन का कहना है कि अगर बारामती और इंदापुर को मिलने वाले अतिरिक्त जल में कटौती कर ली जाती है तो उससे सूखा प्रभावित पड़ोसी सतार जिले की मदद की जा सकती है। हम कुछ क्षेत्रों को जरूरत से ज्यादा पानी देकर अन्य को सूखा नहीं छोड़ सकते।