Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt asks ministries, depts to have opening page of websites in Marathi

Maharashtra: 'सभी वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ मराठी में करना अनिवार्य', सरकार का सभी विभागों-मंत्रालयों को निर्देश

Mon, 15 Sep 2025 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Sep 2025 04:27 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने सभी विभागों की वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ मराठी भाषा में रखने का निर्देश दिया है। सभी वेबसाइट का डिजाइन, डोमेन नाम और सामग्री की प्रस्तुति एक जैसे फॉर्मेट में होगी, जिससे नागरिकों को भरोसेमंद और आसान सेवा मिले। सरकार के मुताबिक यह कदम विभागों की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रदर्शन मूल्यांकन को बेहतर बनाने की योजना का हिस्सा है।

विज्ञापन
Maharashtra govt asks ministries, depts to have opening page of websites in Marathi
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि उनकी वेबसाइट का मुख्य पृष्ट (ओपनिंग पेज) अनिवार्य रूप से मराठी भाषा में होना चाहिए। इसके साथ ही वेबसाइट का डिजाइन और नाम रखने का तरीका (नेमिंग प्रोटोकॉल) भी एक जैसा होना चाहिए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
'मुख्य पृष्ठ मराठी भाषा में करना अनिवार्य'
अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सरकार के अगले डेढ़ सौ दिनों के प्रदर्शन के लक्ष्यों के तहत लिया गया है। उन्होंने कहा, आज के साइबर धोखाधड़ी और गुमराह करने वाली वेबसाइट के दौर में यह कदम जरूरी है। सभी मंत्रालयों और विभागों को एक निर्धारित डिजाइन में वेबसाइट तैयार करनी होगी, जिसमें उनकी वेबसाइट का नाम '.gov.in' डोमेन के साथ होना चाहिए। वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ मराठी में करना अनिवार्य रहेगा, क्योंकि मराठी राज्य की आधिकारिक भाषा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नाना पटोले का आरोप- पूर्व नियोजित था खिलाड़ियों का हाथ न मिलाना, राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक समान होगा सभी वेबसाइट का यूजर इंटरफेस'
उन्होंने आगे बताया कि वेबसाइट पर अंग्रेजी में भी जानकारी पढ़ने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। यह निर्देश राज्य सरकार की एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद सभी विभागों में एकरूपता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, सभी सरकारी वेबसाइट पर एक समान यूजर इंटरफेस होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के नाम, साथ ही नागरिक सेवाओं, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम और 'आपले सरकार' जैसी विभागीय योजनाओं के प्रमुख लिंक शामिल होंगे।


सरकार के कामकाज के अनुभव के आधार पर उठाया गया कदम
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सरकार के पहले सौ दिनों के प्रदर्शन के अनुभव के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा, पहले हर विभाग ने अपने-अपने लक्ष्य तय किए थे, जिससे तुलना करना मुश्किल हो गया था। उदाहरण के लिए, जैसे किसी विभाग ने पुराने कानूनों में सुधार को लक्ष्य बनाया, तो किसी ने केवल कामकाज को आसान बनाने पर फोकस किया। इससे आकलन में असंतुलन आ गया। अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सभी विभागों के लिए एक जैसे मानदंड तय करने पर जोर दिया है, ताकि प्रदर्शन की उचित तुलना हो सके। 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयों को पुरस्कार की योजना
अधिकारी ने बताया कि जब यह मानकीकरण (स्टैंडर्डाजेशन) पूरा हो जाएगा, तो सरकार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयों को पुरस्कार देने की योजना बना रही है। इसके लिए भारत की गुणवत्ता परिषद को थर्ड पार्टी एजेंसी नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई है,जो विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। मुंबई में दो अक्तूबर को होने वाले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विभागों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed