फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Governor bhagat singh koshyari expressed displeasure on uddhav government over kangana ranaut

कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई से राज्यपाल नाराज, मुंबई में अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर

Thu, 10 Sep 2020 02:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor bhagat singh koshyari expressed displeasure on uddhav government over kangana ranaut
कंगना रनौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है। इस मामले में अब प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एंट्री हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता को तलब किया है। वहीं शिवसेना सांसद का कहना है कि इस कार्रवाई का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर कंगना के खिलाफ विक्रोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कंगना मसले पर राज्यपाल कोश्यारी सक्रिय
इस मामले में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने उद्धव ठाकरे के मुख्य सलाहकार अजॉय मेहता से चर्चा की। राज्यपाल ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। अजॉय मेहता ने कहा कि वो सीएम उद्धव ठाकरे को जानकारी दे देंगे।वहीं, राज्यपाल कोश्यारी इस विषय पर केंद्र को एक रिपोर्ट देने वाले हैं। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गवर्नर कोश्यारी और उनके रिश्ते बेहत तनावपूर्ण रहे हैं।

विज्ञापन



कंगना पर दर्ज हुआ मुकदमा
कंगना रनौत को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पंगा लेना मंहगा पड़ता हुआ नजर आ रहा है। विक्रोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना का नहीं है कोई लेना-देना: राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, कंगना रनौत के कार्यालय पर कार्रवाई बीएमसी द्वारा की गई है। इसका शिवसेना से कोई संबंध नहीं है। आप इस पर मेयर या बीएमसी आयुक्त से बात कर सकते हैं।

मंबई पुलिस आयुक्त ने शरद पवार के साथ की बैठक
वहीं, मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यह बैठक मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में करीब 20 मिनट तक चली। बैठक में किन बातों पर चर्चा हुई, उसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब हाल में कई दिग्गज नेताओं को धमकी भरे फोन कॉल आए हैं।





हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने किया समर्थन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कंगना के समर्थन में उतर गए हैं। जयराम ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि 'हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते। महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।'


कंगना ने उद्धव पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि "जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिवसेना से सोनिया सेना बन चुकी है, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।"

इससे पहले कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे, मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हो, सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed