फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra government's is going to jail Tourism

महाराष्ट्र सरकार करने जा रही है जेल टुरिज्म की नई पहल

Fri, 28 Oct 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
maharashtra government's is going to jail Tourism
यरवदा जेल महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार जल्द ही प्रदेश में 'जेल टुरिज्म' के नाम से एक नई पहल करने जा रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने राज्य की सभी जेलों के दरवाजें आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया है। इस योजन के तहत प्रदेश की वो सभी जेलें जिनमें किसी मशहूर फिल्मी हस्ती या स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद किया था, को आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस योजना अंतर्गत जेल के उन हिस्सों और बैरकों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। जिनमें मशहूर फिल्मी हस्ती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कैद किया गया या उन्होंने अपनी सजा काटी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की जेल परिसर के कुछ हिस्सों और मशहूर फिल्मी हस्ती या स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को ऑलौट किए गए बैरकों को एक संग्रहालय के रुप में बदला जाएगा और जेल के उस हिस्से को राष्ट्रीय पर्व और सप्ताह में एक दिन के लिए आम लोगों के धूमने के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यरवदा महाराष्ट्र की सबसे पुरानी जेलों में से एक है

maharashtra government's is going to jail Tourism
यरवदा जेल महाराष्ट्र

अधिकारियों ने बताया कि इस संग्रहालय में सजा के दौरान इन कैदियों के द्वारा अपने परिवार को लिखे गए पत्रों के अलावा सजा के दौरान इस्तेमाल की गई अन्य वस्तुएं भी लोगों के लिए रखी जाएंगी।

अधिकारियों ने कहा कि जेल टूरिज्म की योजना के लिए सबसे पहले राज्य की यरवदा जेल को चुना गया है। क्योंकि यरवदा महाराष्ट्र की सबसे पुरानी जेलों में से एक है, और इस जेल का इतिहास बहुत पुराना है, राज्य इस जेल में गांधी, नेहरू, बाल गंगाघर तिलक, जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ कई फिल्म अभिनेता अपनी सजा काट चुके हैं।  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed