फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government new initiative, 13 minute express corona test at Mumbai airport

Covid-19: मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना की एक्सप्रेस जांच की सुविधा, 13 मिनट में परिणाम

Wed, 30 Dec 2020 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government new initiative, 13 minute express corona test at Mumbai airport
मुंबई एयरपोर्ट पर स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने के बाद से देश के कई राज्यों में एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना की सबसे तेज जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब एयरपोर्ट पर 24X7 यानी हर समय कोरोना जांच की सुविधा है और यात्रियों को 13 मिनट में ही रिपोर्ट भी मिल जाती है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रवक्ता के अनुसार एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की यह सुविधा 15 दिसंबर को लॉन्च हुई थी। इसके बाद से हर दिन 30 से 35 यात्री अपना कोरोना टेस्ट एयरपोर्ट पर ही कराते हैं और महज 13 मिनट में परिणाम पाते हैं। एयरपोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 28 दिसंबर तक हवाई अड्डे पर कुल 400 एक्सप्रेस कोरोना टेस्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन


राज्य में 31 जनवरी 2021 तक के लिए प्रतिबंध 
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधों को 31 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने लोगों से नया साल मनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है। राज्य सरकार के सर्कुलर में लोगों से अपने घरों में ही सामान्य तरीके से नए साल का स्वागत करने और समुद्रतट, उद्यान, सड़कों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर में सरकार ने दस साल से छोटे बच्चों और 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों से इस महामारी के मद्देनजर नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed