{"_id":"5f6e841c8ebc3e9b7a5bed25","slug":"maharashtra-four-arrested-including-aimim-leader-in-kidnapping-and-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अपहरण व अवैध वसूली में एआईएमआईएम नेता समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अपहरण व अवैध वसूली में एआईएमआईएम नेता समेत चार गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2020 05:28 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक बिल्डर का अपहरण करने व फिरौती मांगने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपी मोहम्मद खालिद शेख उर्फ गुड्डू ठाणे के भिवंडी शहर का एआईएमआईएम अध्यक्ष है। भिवंडी के डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शेख के घर पर छापा मारा, जहां बिल्डर को बंधक बनाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन
शेख और उसके तीन साथी बिल्डर से 1.25 लाख रुपये मांग रहे थे। शेख के खिलाफ भिवंडी, पुणे, मुंबई, रायगढ़ और गुजरात में अपहरण, फिरौती, हत्या का प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पार्षद रह चुका है और 2019 में भिवंडी पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव में नामांकन भरा था, लेकिन उसका पर्चा खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन